सीएमओ ने किया एच०पी०वी० टीकाकरण अभियान का उद्घाटन
बांदा : डा0 विजेन्द्र सिंह मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बांदा द्वारा जिला महिला चिकित्सालय बांदा (पी०पी०सी०) में एच०पी०वी० टीकाकरण अभियान का उद्घाटन किया गया । सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु 14 वर्ष से 15 वर्ष तक की बालिकाओं को एच०पी०वी० वैक्सीन की एक डोज दी गयी। यह टीका पूर्णतया सुरक्षित है। देश एवं प्रदेश स्तर पर दिनांक-28 फरवरी, 2026 को एच०पी०वी० टीकाकरण का शुभारम्भ किया जा चुका है। जनपद में सर्वप्रथम इसके लिये जिला महिला चिकित्सालय, बांदा (पी०पी०सी०) में सोमवार से शनिवार तक सत्र लगाकर एच०पी०वी० टीकाकरण किया जायेगा इसके उपरान्त जनपद के अन्य कोल्ड चैन प्वाइंट पर भी यह प्रारम्भ किया जायेगा। जिला महिला चिकित्सालय, बांदा (पी०पी०सी०) में आज कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बडोखरखुर्द अटल आवासीय विद्यालय अछरौंड एवं आशाओं द्वारा लायी गयी विभिन्न क्षेत्रों की बालिकाओं का एच०पी०वी० टीकाकरण किया गया। जिसमें विद्यालय के शिक्षकों एवं आशाओं द्वारा पूर्ण सहयोग किया गया। आप सभी जनपद वासियों से अपील है कि आप अपनी 14 वर्ष से 15 वर्ष तक की बालिकाओं का एच०पी०वी० टीकाकरण करायें जिससे उन्हें सर्वाइकल कैंसर से बचाव हो सके। यू-विन पोर्टल पर एच०पी०वी० टीकाकरण हेतु uwinselfregistration.mohfw.gov.in लिंक के माध्यम से स्वयं के मोबाइल नं० से लागिंन कर एच०पी०वी० टीकाकरण हेतु नजदीकी सत्र स्थल चुनते हुये ऑनलाइन अप्वाइंमेंट बुक करा सकते हैं इसके उपरान्त चुनी हुयी तिथि एवं समय पर सत्र स्थल पर जाकर अपना एच०पी०वी० टीकाकरण करा सकते हैं साथ ही यू-विन पोर्टल पर टीकाकरण उपरान्त टीकाकरण प्रमाण पत्र भी डाउनलोड कर सकते हैं। यदि पोर्टल पर स्वयं से रजिस्ट्रेशन नहीं किया गया हो तो सत्र स्थल पर लाभार्थी के उम्र का प्रमाण पत्र एवं मोबाइल नं० साथ लेकर अवश्य जायें जिससे वहां स्वास्थ्यकर्मी द्वारा रजिस्ट्रेशन कर टीकाकरण किया जा सके ।
इस अवसर पर डा० सुनीता सिंह मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका जिला महिला चिकित्सा बांदा, डा० आर०एन० प्रसाद अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डा० पी०के० पाण्डेय अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डा० विजय शंकर केसरवानी जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, श्रीमती अवंतिका तिवारी डी०एम०सी० यूनीसेफ, श्री रोहित कुमार सिंह वी०सी०सी०एम० यू०एन०डी०पी०, श्री संदीप पराशर जे०एस०आई०, श्री दिलीप द्विवेदी डिस्ट्रिक क्वार्डिनेटर जीरो डोज यूनीसेफ, श्री प्रेम पाल यू०एच०सी०, बांदा स्टाफ, ए०एन०एम० व आशायें उपस्थित थीं । श्रीमती रामकुमार पाल एल०एच०वी०, श्री अरविन्द कुमार वर्मा सी०ए० (आर०आई०) एवं पी०पी०सी स्टाफ उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : क़ासिद अली सिद्दीकी

No Previous Comments found.