उत्तर प्रदेश एड्स कंट्रोल सोसाइटी कर्मचारी संघ की जिला कार्यकारिणी घोसित

बांदा : उत्तर प्रदेश एड्स नियंत्रण सोसाइटी कर्मचारी संघ (पंजीयन संख्या 10482)की जिला स्तरीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। यह जानकारी संघ के उप महामंत्री अजय कुमार साहू ने पत्र के माध्यम से दी। जिसमें संघ के अध्यक्ष पंकज कुमार श्रीवास्तव द्वारा कार्यकारिणी की सूची के अनुसार बांदा जिले में आठ पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई जिसमें अशोक यादव अध्यक्ष,जितेंद्र गुप्ता उपाध्यक्ष, दिनेश साहू महामंत्री,अबरार बेग मंत्री,विपिन त्रिपाठी कोषाध्यक्ष,शाहीन मीडिया प्रभारी,राजेन्द्र पाल संगठन मंत्री,संगठन संरक्षक निर्भय सिंह। यह कार्यकारिणी संगठन के नियमों के अंतर्गत अपना कार्य संपादित करेंगी।

रिपोर्टर - रामकृपाल यादव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.