बांदा के अभिषेक त्रिपाठी को प्रथम स्थान मिलने पर किया पुरस्कृत संस्कृत सप्ताह 2025 का भव्य समापन समारोह सम्पन्न

बाँदा :   श्री सद्गुरू संकल्प संस्कृत वेद विद्यापीठ में संस्कृत सप्ताह 2025 का समापन समारोह गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।समारोह का शुभारंभ पाठशाला की निर्देशिका श्रीमती भारतीबेन जोबनपुत्रा जी द्वारा गुरुदेव भगवान के पूजन-अर्चन से हुआ। तत्पश्चात प्राचार्य डॉ. शिव त्रिपाठी जी ने उनका स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।प्राचार्य जी ने सप्ताह भर आयोजित कार्यक्रमों का संपूर्ण प्रतिवेदन प्रस्तुत किया और विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं के नाम घोषित किए—

प्रतियोगिता परिणाम
श्लोक अंत्याक्षरी
???? प्रथम – रामबदन (कक्षा 12)
???? द्वितीय – सूरज पाण्डेय (कक्षा 10)
???? तृतीय – राज त्रिपाठी (कक्षा 9)
सूत्र अंत्याक्षरी
???? प्रथम – अभिषेक त्रिपाठी (कक्षा 9)
???? द्वितीय – सचिन (कक्षा 11)
???? तृतीय – अतुल पाण्डेय (कक्षा 8)
गीत गायन
???? प्रथम – आदर्श (कक्षा 11)
???? द्वितीय – राज त्रिपाठी (कक्षा 9)
???? तृतीय – रामबदन (कक्षा 12)
संस्कृत संभाषण
???? प्रथम – अभिषेक त्रिपाठी (कक्षा 9)
???? द्वितीय – अवनीश त्रिपाठी (कक्षा 10)
विजेताओं को संस्था प्रमुख डॉ. विष्णु भाई जोबनपुत्रा जी द्वारा शील्ड, मेडल एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में छात्रों ने संस्कृत सप्ताह के अपने अनुभव भी साझा किए। सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहन स्वरूप दो-दो कलम भेंट की गईं।
समापन शांति मंत्र एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ।
इस अवसर पर आचार्य शिवनरेश गौतम, आचार्य कुलदीप पाण्डेय,आचार्य प्रदीप शुक्ल ,आचार्य युवराज मिश्र, रामेश्वर शर्मा, सृष्टि सिंह, अंजली साहू, संतोष राव सहित संस्था के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : कुलदीप त्रिपाठी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.