28 घंटे बाद प्रशासन के आश्वासन पर ग्रामीणों ने उठाने दिया शव
पैलानी : पैलानी तहसील के उसरा डेरा निवासी पंकज पुत्र स्वर्गीय बाबूलाल निषाद उम्र 30 वर्ष जो बीते 29 दिसंबर की रात्रि 9:00 बजे खप्टिहा कलांं से मिट्टी डालकर वापस अपने गांव उसरा डेरा वापस जा रहा था जैसे ही वह साड़ी गांव से 1 किलोमीटर पहले पहुंचा तेज रफ्तार तथा घने कोहरे के बीच अनियंत्रित होकर मैं ट्रैक्टर ट्राली के गहरी खाई में पलट गया जिसमें फंसी ट्रैक्टर की ट्राली के नीचे दबकर उसकी मौत हो गई इस बात की जानकारी जैसे ही राहगीरों को हुई उन्होंने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी सूचना पाते ही मृतक के परिजन तथा चौकी इंचार्ज हरि शरण सिंह घटनास्थल पर पहुंच गए पहुंचते ही मृतक के परिजनों ने सड़क किनारे शव रखकर मुआवजे की मांग की थी। घटना के दौरान लगभग आधा सैकड़ा महिलाएं, ग्राम प्रधान खैरेई गोरेलाल निषाद, प्रधान प्रतिनिधि बरेहटा फूलचंद निषाद, ग्राम प्रधान खप्टिहा कलांं मैना देवी निषाद मुआवजे की मांग को लेकर सड़क किनारे बैठ गए और खदान संचालक पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पाकर तहसीलदार पैलानी राधेश्याम सिंह, थाना अध्यक्ष पैलानी राजेश कुमार, चौकी इंचार्ज हरि शरण सिंह सहित लेखपाल तथा कानून गो भी मौके पर पहुंच गए और मृतक के परिजनों को समझाते बुझाते रहे इधर घटना के पश्चात मृतक की लाश से दुर्गंध ही आने लगी थी प्रशासन द्वारा मृतक के परिजनों को कृषि दुर्घटना बीमा के तहत ₹500000 72 घंटे के अंदर दिए जाने का आश्वासन दिए जाने के पश्चात बम मुश्किल मृतक के परिजन तथा ग्रामीण शव उठाने के लिए राजी हुए। उधर खदान संचालक अशोक यादव ने बताया कि उक्त ट्रैक्टर घने कोहरे का शिकार हुआ है। परिजनों के मानने के बाद आज शव का पंचना मा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
रिपोर्टर : क़ासिद अली सिद्दीकी


No Previous Comments found.