मौसम अली पहलवान पंजाब ने बादल पहलवान मेरठ को चारों खाने किया चित।
बाँदा - तिंदवारी ब्लाक अंतर्गत सिद्ध पीठ मां काली देवी के समीप एक दिवसीय विराट दंगल में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब,राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश समेत एक दर्जन प्रदेशो से आए पहलवानों ने कुश्ती कला का प्रदर्शन किया। कुश्ती की शुरुआत दंगल कमेटी अध्यक्ष राजकुमार सिंह, ग्राम प्रधान बेंदा ब्रजेश सिंह उर्फ लाला भइया ने बजरंग बली का पूजन अर्चन कर एवं फीता काट कर कुश्ती प्रारंभ करायी।बादल पहलवान मेरठ ने राणा राजस्थान को पट दांव लगाकर चारों खाने चित कर दिया। विपिन लखनऊ ने सोनू ग्वालियर को चारो खाने चित कर दिया मौसम अली पहलवान पंजाब ने बादल पहलवान मेरठ को कलाजंग दांव लगाकर चारों खाने चित कर दिया। अनिल हरियाणा ने नीरज ग्वालियर को चित कर दिया।प्रिंस बेंदा ने कालीचरन जौहरपुर को चित कर दिया। इक्यावन हजार रुपए की कुश्ती में रवी कानपुर व भोला आगरा की कुश्ती रोमांचक मुकाबले में बराबर पर छूटी। वही भारतीय किसान यूनियन शक्ति गुट के राष्ट्रीय महामंत्री बबलू सिंह तोमर, दिलीप सिंह महोखर,भा ज पा नेता राम करन सिंह बच्चन,राजू दुवेदी दतौली, सपा नेता अशोक सिंह गौर,धर्मेंद्र सिंह प्रधान जौहरपुर, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि तिंदवारी अजय प्रताप सिंह, ब्लाक तिंदवारी प्रधान संघ अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह,कुरसेजा धाम के महंत परमेश्वर दास जी महाराज, प्रबंधक संजय सिंह पटेल तिंदवारी,भा ज पा नेता कमल भाई गोधनी, आलोक सिंह बेंदा, पूर्व प्रधान शानू सिंह आदि अतिथियों का माल्यार्पण किया गया। वही रैफरी कल्लू पहलवान मूंगुस व सीताराम पहलवान रहे। कमेंटेटर ब्रजेश कुमार सिंह एडवोकेट व रामभवन मिश्र फतेहपुर रहे।
रिपोर्टर - क़ासिद अली सिद्दीकी


No Previous Comments found.