108 व 102 एंबुलेंस सेवा के उत्कृष्ट कर्मियों का हुआ सम्मान, सीएमओ ने बढ़ाया हौसला
बाँदा : सीएमओ कार्यालय परिसर में आयोजित इस सम्मान समारोह में एंबुलेंस सेवा के उन कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, जिन्होंने आपातकालीन परिस्थितियों में समय पर पहुँचकर मरीजों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई है। कार्यक्रम की अगुवाई कर रहे जिला प्रोग्राम मैनेजर सोनेंद्र शुक्ला ने बताया की सम्मानित किए गए कर्मचारियों जिला प्रभारी पुष्कल सिंह तथा एंबुलेंस पायलट नरेश ,सुशील,सत्येंद्र,सुरेश एवं नवल तथा ईएमटी अजय मिश्रा ,उमाकांति, सुशील,उमेश,विकाश और नीरज शामिल रहे। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. विजेंद्र सिंह ने कहा कि 108 और 102 एंबुलेंस सेवा स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ हैं। इन सेवाओं से जुड़े कर्मचारी दिन-रात बिना रुके जनता की सेवा में लगे रहते हैं और आपातकालीन स्थिति में त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराकर अनेक लोगों की जान बचाते हैं।
सीएमओ डॉक्टर विजेंद्र सिंह ने सभी कर्मचारियों की कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और मानवता भाव की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट कार्य करने की अपेक्षा जताई। जिला प्रोग्राम मैनेजर सोनेंद्र शुक्ला ने कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि एंबुलेंस कर्मियों का योगदान समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और उनका सम्मान किया जाना गर्व की बात है।
रिपोर्टर : क़ासिद अली सिद्दीकी


No Previous Comments found.