वृहद विधिक सेवा एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

बाँदा - मान्यनीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार आज दिनांक 22-02-2026 को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज, बाँदा में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बाँदा के तत्वावधान में एवं जिला प्रशासन के सहयोग से जनपद के सभी आमजन को विधिक सशक्तिकरण बनाने हेतु मेगा/वृहद विधिक सेवा एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। 

इस शिविर का मुख्य उद्देश्य सभी आमजन को उनके कानूनी अधिकारों से अवगत कराना एवं उनको प्राप्त नि:शुल्क कानूनी सेवाओं व केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराना था। 

शिविर का शुभारम्भ श्रीमती अल्पना, जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बाँदा द्वारा फीता काटकर किया गया। शिविर में जिला प्रशासन की ओर से श्रीमती जे. रीभा - जिलाधिकारी बाँदा, श्रीमान पलाश बंसल - एस.पी. बाँदा, मुख्य विकास अधिकारी श्री अजय कुमार, प्रधानाचार्य रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज - बाँदा, प्रधान न्यायाधीश, कुटुंब न्यायालय श्रीमान प्रदीप कुमार एवं सदर तहसीलदार बाँदा श्री विकास पाण्डेय के साथ समस्त सम्मानित न्यायायिक अधिकारी उपस्थित रहे। 

शिविर में जिला जज महोदया, जिलाधिकारी महोदया एवं पुलिस अधीक्षक महोदय ने लगभग 45 विभिन्न विभागों द्वारा अपनी अपनी परियोजनाओं/योजनाओं की जानकारी प्रदान किये जाने हेतु लगाए गये स्टालो का निरीक्षण किया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगभग 120 लाभार्थियों को प्रमाणपत्र, चेक व विकलांग उपकरण आदि वितरित किये गये। 

शिविर में श्री शिवराज - अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस की कार्यप्रणली, साइबर क्राइम, बच्चों के अधिकारों आदि पर व्यख्यान किया। उनके द्वारा 4 लाभार्थियों को हेलमेट वितरित किये गये।

इस अवसर पर प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बाँदा श्रीमती अर्पिता सिंह - प्रथम उपस्थित रही। न्यायालय के कर्मचारीयों में श्री रामनरेश यादव, श्री भारत भूषण वर्मा, श्री जीतेन्द्र कुमार, श्री अखिलेश कुमार, श्री स्वामित्र श्रीवास्तव,  श्री राशिद अहमद, श्री रहमान अली आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्टर क़ासिद अली सिद्दीकी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.