बैंदाघाट यमुना पुल पर दो डंफरों की आमने-सामने टक्कर
बांदा - बैंदाघाट यमुना पुल पर मंगलवार को दो डंफरों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के चालक केबिन में फंस गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंच गई।रेस्क्यू के लिए जेसीबी मशीन मंगाई गई, जिसकी मदद से काफी मशक्कत के बाद दोनों ड्राइवरों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। प्राथमिक उपचार के लिए घायलों को गाजीपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) भेजा गया। मौके पर थानाध्यक्ष संदीप कुमार पटेल पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे और राहत-बचाव कार्य का निरीक्षण किया। दुर्घटना के कारण पुल पर लंबा जाम लग गया था,जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद खुलवाया। प्रशासन द्वारा यातायात व्यवस्था बहाल कराई गई।
रिपोर्टर - क़ासिद अली सिद्दीकी
No Previous Comments found.