जिलाधिकारी जे0रीभा की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में जल संचय भागीदारी योजना की बैठक सम्पन्न हुई
बाँदा : जिलाधिकारी जे0रीभा की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में जल संचय भागीदारी योजना की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने मनरेगा से जल संचयन हेतु मेडबन्दी एवं तालाबों का निर्माण तथा नालों की सफाई का कार्य कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को नये शोकपिट का निर्माण कराये जाने तथा पुराने शोकपिटों की साफ-सफाई कराये जाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने जिला भूमि संरक्षण अधिकारी को खेत-तालाब योजना के अन्तर्गत तालाबों की खुदाई, मेडबन्दी तथा छोटे चेकडैम बनाये जाने के निर्देश दिये, जिससे कि वर्षा के जल का संचयन किया जा सके। उन्होंने अधिशाषी अभियंता लघु सिंचाई को तालाबों का निर्माण कराये जाने तथा चेकडैम बनाये जाने एवं रैनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की व्यवस्था किये जाने के निर्देश दिये।
उन्होंने सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किया कि जल संचयन एवं जन भागीदारी पोर्टल पर कराये गये कार्यों के फोटोग्राफ अपलोड करें तथा कराये जा रहे कार्यों की रिपोर्ट उन्हें प्रस्तुत करें। उन्होंने प्रभागीय वनाधिकारी को वृक्षारोपण हेतु डेªन/गड्ढे खुदाई किये जाने के निर्देश दिये। जिला कार्यक्रम अधिकारी को रूफ टाप रैन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देश दिये कि जल संचयन के कार्य में तेजी लायी जाए तथा आवश्यक कार्यों को समय से पूर्ण करायें।
बैठक में मुख्य विकास अधिकरी श्री अजय कुमार पाण्डेय सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : क़ासिद अली सिद्दीकी
No Previous Comments found.