ग्राम परसौडा की रेनू नामदेव ने पुनः प्रदेश का नाम रोशन किया!!

बाँदा - ग्राम पंचायत परसौड़ा विकास खंड तिंदवारी जनपद बांदा निवासी श्री राजबहादुर नामदेव जी रिटायर सूबेदार मेजर भारतीय सेना जी की सुपुत्री कुंवारी रेनू नामदेव जी ने भोपाल(मध्यप्रदेश) फुटबॉल टूर्नामेंट में इतिहास रच दिया उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें आयोजन समिति द्वारा ट्रॉफी _मेडल के साथ सम्मानित किया गया, इससे भी पहले रेनू अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए रेनू मैडल,ट्रॉफी एवं 10 हजार रुपए चेक के रूप में प्रदान कर चुकी है, रेनू को परिजनों सहित गांव एवं जनपद सहित पूरे प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए समस्त ग्रामवासियों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया, ग्राम पंचायत परसौड़ा निवासी भाजपा नेता देवेश कुमार मोनू ने कहा बहन रेनू नामदेव ने हमारे गांव व प्रदेश का नाम रोशन किया है,उन्होंने कहा मैं ईश्वर से सदैव रेनू नामदेव जी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं,आप निरंतर इसी प्रकार आगे बढ़ती रही एवं ऐसे ही सबका नाम रोशन करती रहें !

रिपोर्टर - क़ासिद अली सिद्दीकी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.