अप्रेल वर्ष 2026 से ही नियमित 17000 प्रतिमाह वेतन का आदेश जारी
बाँदा - योगी आदित्यनाथ जी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में शिक्षा विभाग में कार्यरत परिषदीय अनुदेशकों की पूर्व में लंबित मांगों के सापेक्ष में ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए उनकी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए अप्रेल वर्ष 2026 से ही नियमित 17000 प्रतिमाह वेतन का आदेश जारी कर दिया गया है।इस अवसर पर अनुदेशकों के एसोसिएशन के पदाधिकारी व सदस्य ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए एक आभार पत्र माननीय जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद के जन्मदिन के अवसर उनके आवास पर पहुंच कर सौंपा । साथ ही फूल माला एवं मिष्ठान खिलाकर धन्यवाद दिया। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि माननीय मंत्री जी ने सदैव उनकी मांगों को प्राथमिकता के साथ सरकार व मुख्यमंत्री के समक्ष प्रभावी रूप से रखते हुए कार्यवाही के लिए उपयुक्त प्रयास किए है। जिसके फलस्वरूप हमारे सभी अनुदेशकों को लाभ मिला है ।उसके लिए एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सदैव उनके आभारी रहेंगे।
रिपोर्टर - क़ासिद अली सिद्दीकी

No Previous Comments found.