माननीय मंत्री श्री रामकेश निषाद द्वारा निःशुल्क विशाल नेत्र परीक्षण शिविर का शुभारंभ

बाँदा : आज ग्राम लौमर में श्री सदगुरू सेवा संघ ट्रस्ट द्वारा आयोजित निःशुल्क विशाल नेत्र परीक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय मंत्री रामकेश निषाद जी के करकमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार सुमन मिश्रा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में आस-पास के गांवों से आए हजारों लोगों ने भाग लिया और निःशुल्क नेत्र परीक्षण सुविधा का लाभ प्राप्त किया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा लोगों की आंखों की जांच की गई तथा आवश्यक परामर्श एवं उपचार की जानकारी भी प्रदान की गई। माननीय मंत्री जी ने इस अवसर पर कहा कि ऐसे शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और जरूरतमंद लोगों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने में सहायक होते हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आयोजकों एवं सहयोगियों की सराहना की गई तथा भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रमों के आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया गया।

रिपोर्टर : क़ासिद अली सिद्दीकी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.