अवैध पिस्टल के साथ भ्रमण कर रहे अभियुक्त को पुलिस द्वारा गिरफ्तार
बाँदा - अवैध पिस्टल के साथ भ्रमण कर रहे अभियुक्त को थाना गिरवां पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार । अभियुक्त के कब्जे से अवैध पिस्टल व जिन्दा कारतूस बरामद। पुलिस अधीक्षक बांदा श्री पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा अवैध शस्त्रों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना गिरवां पुलिस द्वारा अवैध पिस्टल के साथ भ्रमण कर रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है, अभियुक्त के कब्जे से अवैध पिस्टल बरामद हुआ है । गौरतलब हो कि आज दिनांक 19.04.2026 को थाना गिरवां पुलिस को गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग के दौरान ग्राम स्योढ़ा से एक अभियुक्त को अवैध पिस्टल व जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना गिरवां पर अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्त को सम्बन्धित मा0 न्यायालय भेजा गया।
रिपोर्टर - क़ासिद अली सिद्दीकी

No Previous Comments found.