नवागंतुक जिलाधिकारी बांदा ने कार्यभार ग्रहण किया, कलेक्ट्रेट का किया निरीक्षण

बाँदा : नवागंतुक जिलाधिकारी बांदा, श्री अमित आसेरी जी जो 2016 बैच के आईएएस अधिकारी हैं उन्होंने आज कोषागार पहुंचकर विधिवत चार्ज/कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने बताया कि इसके पूर्व वह विशेष सचिव, लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ के पद पर कार्यरत रहे हैं।
कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया तथा उपस्थित कर्मचारियों से उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की योजनाओं एवं कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाएगा तथा जनपद के समग्र विकास के लिए सभी अधिकारी समन्वय के साथ कार्य करें।

रिपोर्टर : क़ासिद अली सिद्दीकी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.