हज ट्रेनिंग प्रोग्राम सम्पन्न हुआ
बांदा - आजमीन ए हज (हज यात्रियों) के लिए एक दिवसीय हज ट्रेनिंग का प्रोग्राम मदीना सोसाइटी हज व उमरह की जानिब से शहर के मोहल्ला छिपटहरी में आज सम्पन्न हुआ जिसमें मुख्य हज ट्रेनर के रूप में अल्हाज गुलाम मुस्तफा (हज ट्रेनर उत्तर प्रदेश) ने प्रोजेक्टर के ज़रिए हज प्रशिक्षण दिया। अल्हाज गुलाम मुस्तफा ने हज के दौरान हज सफर से लेकर सारे अरकान बारीकी से समझाया। काबा शरीफ के मॉडल के जरिए तवाफ का रिहर्सल भी कराया और एहराम की पाबंदियों ,हज के फ़र्ज़ वाजिबात को भी अदा करने का आसान तरीका बताया। इस प्रशिक्षण में हज कमेटी ऑफ इंडिया की गाइड लाइन की भी जानकारी दी गई ।
हज यात्रियों को बताया गया कि किसी भी तरह का नशीला पदार्थ ,खमीर,या प्रतिबंधित सामग्री न ले जाएं अन्यथा सऊदी पुलिस तत्काल कार्यवाही कर देगी। हज यात्रियों को 20-20 किलो के दो बैगेज यानि एक हज यात्री को 40 किलो लगेज और 07 किलो को हैंड बैग की अनुमति है। इस वर्ष बांदा जनपद से कुल 26 चित्रकूट से 02 लोग हज यात्रा पर है रहे हैं तथा 03 हज यात्री प्राइवेट हज ग्रुप से है रहे हैं ,कुल 15 महिला और 16 पुरुष( 31 लोग) बांदा चित्रकूट से जा रहे हैं।जिनमें से 06 लोगों की फ्लाइट दिल्ली से बाकी सभी को लखनऊ से है बांदा जनपद के सर्वाधिक 23 हज यात्रियों की फ्लाइट 27 अप्रैल 2026 को लखनऊ से मदीना रवाना होगी। इस साल सभी हज यात्रियों को हज कमेटी स्मार्ट घड़ी दे रही है जिसमें हज में हर लोकेशन देगी और आपदा से भी बचाएगी,हाजियों को रास्ता भी बताएगी इसके अलावा हज सुविधा ऐप के बारे में भी बताया गया। इसके पूर्व तिलावत ए कुरान और नात पाक से कार्यक्रम का आगाज़ किया गया ।ट्रेनिंग में तलबिया हाजी मजहर हुसैन ने पढ़ाया। तथा कार्यक्रम के संयोजक एवं वरिष्ठ हज ट्रेनर हाजी सुभान अली ने सभी हज यात्रियों को मुबारकबाद पेश किया और शुक्रिया अदा किया । इसके अलावा प्रबंधक हाजी फारूक एडवोकेट,सह संयोजक हाजी जाहिद अली,सह संयोजक हमीद अहमद एडवोकेट,सैयद वाजिद अली एडवोकेट,हाजी शौकत अली,हाजी जमील अहमद,हाजी मुईनुद्दीन ,सैयद उमर अली,अनवर साईद खान,फरहान,काशिफ, इकराम फारूकी, नसीर ,मोहम्मद रिजवान,हाजी मुमताज अहमद, हाजी मुन्ना भाई,हाजी अरशान,अरसलान, उजैर , रज़ाउल मुस्तफा आदि लोगों ने हज यात्रियों को मुबारक पेश किया। ट्रेनिंग में सभी हज यात्रियों को मदीना सोसाइटी की तरफ से तोहफे पेश किए गए और उनसे दुवा की गुजारिश की गई।
रिपोर्टर - क़ासिद अली सिद्दीकी


No Previous Comments found.