बांदा के मवई गाँव में हैंडपम्प पडे खराब,लाखों की कागजी मरम्मत कर हुआ बंदरबांट?
बांदा : जिले में 45 डिग्री से अधिक तप रही भीषण गर्मी में जिम्मेदारों की लापरवाही से गाँवों में जल संकट की समस्या उत्पन्न हो रही है । कमासिन ब्लॉक अंतर्गत मवई गाँव में पेयजल संकट विकराल रूप धारण कर चुका है। पिछले 15 दिनों से सरकारी हैंडपम्प खराब पड़े हैं, जिससे ग्रामीण, राहगीर और श्रद्धालु बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं।
पंचायत भवन के ठीक सामने और कनका देवी मंदिर तथा जोगनी माता के पास सड़क किनारे के हैंडपम्प जर्जर हालत में है। प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु जल चढ़ाने आते हैं, भंडारे लगते हैं, यात्री प्रतीक्षालय में लोग रुकते हैं, लेकिन प्यासे ही लौट जाते हैं। ग्रामीणों का कहना है, प्रधान-सचिव की लापरवाही से लाखों रुपये मरम्मत के नाम पर बह गये, कागजों पर तो सब ठीक दिखता है, लेकिन हकीकत चिंताजनक है।
मरम्मत व मजदूरी के नाम पर खर्च लाखों रुपये गम्भीर सवालों के घेरे में?
नाम न छापने की शर्त पर एक ग्रामीण ने प्रधान-सचिव पर भृष्टाचार के आरोप लगाते हुए बताया कि कागजों में लाखों रुपये की मरम्मत व मजदूरी दिखाई जा रही है। लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है, जिसमें हैंडपम्प मरम्मत सामग्री के नाम पर 17 मार्च 2026 को 44,394 और 42,359, और 49,930 रुपये तथा 17 दिसम्बर 2025 को 90,000 और 13,000 और 70,000 तथा 3 नवम्बर 2025 को 56,000 और 40,100 रुपये तथा 6 अगस्त को 19,995 और 19,990 रुपये का भुगतान किया गया है इसी तरह इसके पहले भी भारी भरकम धनराशि का भुगतान हुआ लेकिन धरातल पर आज भी हैंडपम्प खराब पडे है, लोगों ने बताया कि जोगनी माता के पास का हैंडपम्प तो लगभग साल डेढ साल से खराब पडा है। अब सबसे बडा सवाल है कि जब सचिवालय/पंचायत भवन, मंदिर जैसे सार्वजनिक स्थानों के हैंडपंपों की यह स्थिति है तो बाकी की क्या होगी। ग्रामीणों ने तत्काल मरम्मत और जांच की मांग की है।
रिपोर्टर : रामकृपाल यादव


No Previous Comments found.