अपर पुलिस अधीक्षक बांदा श्री शिवराज द्वारा साप्ताहिक मंगलवार परेड की सलामी लेकर परेड का विस्तृत निरीक्षण किया गया

बाँदा : अपर पुलिस अधीक्षक बांदा श्री शिवराज द्वारा साप्ताहिक मंगलवार परेड की सलामी लेकर परेड का विस्तृत निरीक्षण किया गया। परेड के दौरान नवप्रशिक्षित पुरुष एवं महिला आरक्षियों के प्रशिक्षण उपरांत वेशभूषा, टर्नआउट, अनुशासन, शारीरिक  दक्षता एवं एकरूपता का सूक्ष्म परीक्षण किया गया साथ ही आवश्यक सुधार संबंधी निर्देश दिए गए । परेड उपरांत क्वार्टर गार्ड में सलामी लेकर गार्ड रूम एवं स्टोर रूम का गहन निरीक्षण किया गया । तत्पश्चात अर्दली रूम आयोजित कर पुलिस लाइन से संबंधित विभिन्न अभिलेखों/रजिस्टरों का परीक्षण किया गया । अभिलेखों के अद्यतन, नियमों के अनुरूप संधारण एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए । इस संपूर्ण निरीक्षण के दौरान प्रतिसार निरीक्षक श्री वेलास यादव सहित अन्य संबंधित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : क़ासिद अली सिद्दीकी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.