व्यस्त सेवा के बीच एएसपी शिवराज ने साइबर क्राइम में पीएचडी हासिल कर रचा प्रेरणा का नया इतिहास

बाँदा : जनपद बांदा के अपर पुलिस अधीक्षक श्री शिवराज द्वारा समर्पण, अनुशासन एवं शिक्षा के प्रति अपनी अटूट निष्ठा का परिचय देते हुए साइबर क्राइम मैनेजमेन्ट के क्षेत्र में पीएचडी (डॉक्टरेट) की उपाधि प्राप्त की गई । इसके लिए उच्चाधिकारियों सहित पुलिस अधीक्षक बांदा श्री पलाश बंसल द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक बांदा को साइबर क्राइम मैनेजमेंट क्षेत्र पीएचडी (डाक्टरेट) की उपाधि प्राप्त करने पर सम्मानित कर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता न केवल पुलिस विभाग के लिए गर्व का विषय है इस प्रकार की उपलब्धियां विभाग में सकारात्मक ऊर्जा एवं उत्कृष्ट कार्य व संस्कृति को बढ़ावा देंगी । अपर पुलिस अधीक्षक ने अपने महत्वपूर्ण एवं व्यस्त प्रशासनिक दायित्वों के निर्वहन के साथ-साथ उच्च शिक्षा के क्षेत्र में यह सफलता अर्जित की है । इस अनुसंधान में साइबर सुरक्षा हेतु प्रभावी सुझाव दिए गए है तथा भारत सरकार की “Zero Trust Policy” के तहत Principle of Least Privilege (PoLP) की नीति को सही अपने शोध से साइबर अपराध रोकने में कारगर सही सिद्ध किया गया है, जिसमें उपयोगकर्ताओं को केवल न्यूनतम आवश्यक अधिकार ही प्रदान किए जाते हैं जिससे अनधिकृत पहुंच, डेटा उल्लंघन और साइबर हमलों के जोखिम को प्रभावी रूप से कम करने के साथ-साथ साइबर सुरक्षा संरचना को अधिक मजबूत, नियंत्रित और विश्वसनीय बनाने में सहायता प्राप्त होगी । उनका यह प्रयास न केवल पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए, बल्कि जनपद के युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत है । अपर पुलिस अधीक्षक बांदा की यह सफलता यह दर्शाती है कि यदि व्यक्ति में दृढ़ इच्छाशक्ति एवं समर्पण हो, तो वह किसी भी चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है ।

रिपोर्टर : क़ासिद अली सिद्दीकी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.