तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से क्लीनर गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर

तिंदवारी (बांदा)- तिंदवारी-बबेरू लिंक मार्ग स्थित सिंहपुर मोड़ के आगे बुधवार शाम करीब 5 बजे सड़क हादसे में डीसीएम का क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजू गुप्ता के भूसे के गोदाम से भूसा भरकर डीसीएम (संख्या UP 83T 5192) सड़क किनारे खड़ी थी। उसी दौरान गाड़ी का क्लीनर सनी (22) पुत्र अशफाक निवासी दुर्गेश नगर, फिरोजाबाद डीसीएम में लगे रस्सों को कस रहा था। तभी तिंदवारी की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो (संख्या UP 90AC 1655) ने जोरदार टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायल सनी को निजी वाहन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिंदवारी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल बांदा के लिए रेफर कर दिया।

घटना की सूचना पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

रिपोर्टर क़ासिद अली सिद्दीकी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.