जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न; 'जीरो फेटालिटी' लक्ष्य के लिए अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
बांदा : जनपद में सड़क दुर्घटनाओं को न्यूनतम करने और 'जीरो फेटालिटी' (शून्य मृत्यु दर) के लक्ष्य को प्राप्त करने के उद्देश्य से आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी श्री अमित आसेरी की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सड़कों पर सुरक्षा और प्रवर्तन (Enforcement) की कार्रवाई में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
प्रमुख निर्देश और रणनीतियां:
क्रिटिकल कॉरिडोर का निरीक्षण: जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए चिन्हित 'क्रिटिकल कॉरिडोर' का सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ संयुक्त निरीक्षण करें।
अतिक्रमण और अवैध पार्किंग पर प्रहार:
शहर के बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर सड़क किनारे खड़े होने वाले अनावश्यक वाहनों को तत्काल हटाने के निर्देश दिए गए।
एक्सप्रेस-वे के नीचे अवैध रूप से खड़े होने वाले ट्रकों पर अंकुश लगाने हेतु 'नो एंट्री' बोर्ड लगाने के निर्देश दिए।
कालू कुआं चौराहे पर विशेष विजिट कर व्यवस्थाएं सुधारने की कार्रवाई अमल में लाने को कहा।
विद्युत पोल और ढीले तारों का निस्तारण:
महोखर क्षेत्र में विद्युत पोलों को 15 दिनों के भीतर हटाने का समय निर्धारित किया गया है।
सेंट जेवियर्स स्कूल के पास लटकते बिजली के तारों और हरपर क्लब रोड के अनावश्यक पोलों को शीघ्र हटाने के सख्त निर्देश दिए गए।
परिवहन एवं स्कूली सुरक्षा:
आरटीओ को निर्देशित किया गया कि 18 मई 2026 तक जनपद के सभी स्कूली वाहनों की फिटनेस जांच अनिवार्य रूप से पूर्ण कर ली जाए।
ओवरलोड वाहनों पर सतत निगरानी रखने और दुर्घटना की स्थिति में वाहन स्वामियों के लाइसेंस निरस्त करने की चेतावनी दी गई।
बिना लाइसेंस के वाहन चलाने वाले छात्र-छात्राओं पर सख्ती बरतने और विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम चलाने के निर्देश दिए।
तकनीकी एवं बुनियादी ढांचा:
NHPWD और NHI को अपने-अपने क्षेत्रों में हॉटस्पॉट चुनकर CCTV कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए।
रोडवेज बस स्टैंड को शहर के बाहर स्थानांतरित करने के लिए भूमि का चिन्हांकन शीघ्र करने को कहा गया।
जिला अस्पताल में पार्किंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
'नेक आदमी' (Good Samaritan) योजना का होगा व्यापक प्रचार:
जिलाधिकारी ने 'राहवीर योजना' पर विशेष बल देते हुए कहा कि सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने वाले 'नेक आदमियों' की सूची तैयार की जाए। ऐसे नागरिकों को सार्वजनिक रूप से पुरस्कृत और सम्मानित किया जाएगा ताकि समाज में सकारात्मक संदेश जाए।
बैठक में उपस्थिति:
इस महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री पलस बंसल, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) कुमार धर्मेंद्र, अपर पुलिस अधीक्षक श्री शिवराज सिंह, अधिशासी अभियंता (लोक निर्माण विभाग) सहित स्वास्थ्य, परिवहन और विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, बांदा
रिपोर्टर : क़ासिद अली सिद्दीकी

No Previous Comments found.