विद्युत उपकेंद्र बबेरू के बिसण्डा एवं फुंफुदी फीडर लाइनों में आवश्यक कार्य होने से विजली आपूर्ति रहेगी बाधित
बांदा (बबेरू) : मानसून की सक्रियता से पहले विद्युत सुरक्षा व निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बबेरू विद्युत उपकेंद्र से निर्गत बिसण्डा व फुंफुदी फीडर की लाइनों के आसपास पाँव पसार रही पेड़ों की शाखाओं की कटाई-छंटाई का व्यापक कार्य कराया जाना है । विद्युत विभाग ने बताया कि यह कार्य सुरक्षा कारणों से 14 जून 2026 को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा और इसी अवधि में संबंधित फीडरों पर शटडाउन रहेगा।
इस शटडाउन के कारण अछाह, कोर्रम, साथी, साया, बरौली आजम, शिव, मवाई जुनारदार, मिलाथू, पबैया, कोहरा, कायल, भदेहदू, करिंगा, उमरी तथा आसपास के प्रभावित गांवों में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी। विभाग ने कहा है कि प्रशासनिक और तकनीकी कारणों से कार्य तय समय से पहले या बाद में नहीं किया जा सकेगा, इसलिए उपभोक्ताओं से आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की गई है।
बबेरू विद्युत उपखंड अधिकारी एजाज़ रसूल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि टीमों को सुरक्षा उपकरण, उपचार आपूर्ति तथा आवश्यक औजार दिए जा चुके हैं और अविलम्ब मरम्मत व कटाई कार्य समय पर आरंभ करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य मानसून में किसी भी तरह के बड़े विद्युत दुर्घटनाओं और लंबी अवधि के पावर कट को रोकना है। फीडर लाइनों के पास बढ़ी हुई पेड़-पौधों की शाखाएँ हवा या बारिश के चलते टूट कर लाइन में गिर सकती हैं, जिससे लाइन शॉर्ट सर्किट और बड़ी विफलताएँ हो सकती हैं। इसीलिए नियमानुसार कटाई व निगरानी जरूरी है। विभाग ने आश्वासन दिया है कि निर्धारित समय के भीतर आवश्यक सुरक्षा उपायों के साथ कटाई-छंटाई व निरीक्षण कार्य पूर्ण कर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। उपखण्ड अधिकारी ने उपभोक्ताओं से विजली से सम्बन्धित आवश्यक कार्य निर्धारित समय से पूर्व निपटाकर विभागीय कार्य में सहयोग करने की अपील की है।
रिपोर्टर : रामकृपाल यादव
No Previous Comments found.