राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बांदा में मण्डल स्तरीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया

बाँदा :  उ०प्र० कौशल विकास मिशन, एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बांदा के संयुक्त तत्वाधान में आज दिनांक 20.06.2026 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बांदा में मण्डल स्तरीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसमें बांदा मण्डल के अन्तर्गत आने वाले 4 जनपद चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर, महोबा के समस्त राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों एवं कौशल विकास/दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के अन्तर्गत प्रशिक्षित छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस मेले में प्रतिभाग करने हेतु क्यूआर कोड के माध्यम से पंजीकरण किया जा रहा था, जिसमें लगभग 7000 छात्र-छात्राओं ने अपना ऑनलाईन पंजीकरण कराया। आज आयोजित मेले में 43 निजी क्षेत्र की कम्पनियों जैसे Amazon, TATA green, L&T Finance, Dmart, Bhart wire आदि ने प्रतिभाग किया तथा संस्थान परिसर में हुए रोजगार मेले में 2700 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर साक्षात्कार दिया। साक्षात्कार एवं योग्यता के आधार पर कम्पनियों द्वारा मौके पर ही 1264 छात्र-छात्राओं को ऑफर लेटर प्रदान करते हुए उनका चयन किया। नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में मुख्य अतिथि श्रीमती मालती बासु, नगरपालिका अध्यक्ष द्वारा मेले का शुभारम्भ किया गया। समारोह में विशिष्ट अतिथि श्री रजत सेठ, माननीय विधायक प्रतिनिधि बांदा, अमित पटेल संयुक्त निदेशक (प्रशि०/ शिशिक्षु०), बांदा मण्डल, बांदा, श्री नमन शुक्ला, सुश्री तुलिका मिश्रा उ०प्र० कौशल विकास मिशन लखनऊ, श्री विवेक सोनी, प्रधानाचार्य, राजकीय आई०टी०आई० मोतियारी एवं मण्डल के सभी जनपदों के नोडल प्रधानाचार्य तथा मण्डल में संचालित समस्त आई०टी०आई० के प्रधानाचार्य / कर्मचारीगण की उपस्थिति में मुख्य अतिथि महोदय द्वारा युवाओं का उत्साह वर्धन किया गया तत्पश्चात् सभी अतिथियों का मंच के माध्यम से स्वागत किया गया। आज के मण्डल स्तरीय रोजगार मेले में दिनभर युवाओ का साक्षात्कार किया गया तथा पद और योग्यता के अनुरुप युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया गया। रोजगार मेले की मुख्या अतिथि श्रीमती मालती वासू जी के द्वारा 50 से अधिक युवाओ को नियुक्ति पत्र वितरित किये गये। इस रोजगार मेले में दिव्यांगजन अभ्यर्थी महेन्द्र कुमार को अमेजॉन कम्पनी के द्वारा नियुक्ति पत्र दिया गया। नियुक्ति पत्र पाकर युवाओं में काफी उत्साह रहा। अंत में संयुक्त निदेशक (प्रशि०/शिक्षु०) मण्डल, बांदा, के द्वारा युवाओ के उज्जवल भविष्य के लिये कल्याणकारी बाते बतायी और सुझाव दिया कि आप लोगो को जनपद से बाहर जा कर भी अपनी-अपनी नियुक्ति स्थलो पर काम कर अनुभव लेना चाहिये जिससे आपको कार्यों के प्रति लगाव होगा और अधिक गुणवत्ता में सुधार भी होगा। मण्डल स्तरीय रोजगार मेले में मण्डल के समस्त प्रधानाचार्य रा०औ० प्रशि०संस्थान व समस्त जिला समन्वयक उ०प्र०, कौशल विकास मिशन टीम द्वारा प्रतिभाग किया गया।

रिपोर्टर : काशिद अली सिद्दीकी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.