जिला विधिक सेवा प्राधिकरण परिसर में हुआ वृक्षारोपण, न्यायाधीशों व अधिकारियों ने लगाए पौधे
बांदा : उच्च न्यायालय इलाहाबाद एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश पर रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बांदा द्वारा दीवानी न्यायालय परिसर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष श्रीमती अल्पना ने की।
कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए आम, आंवला, कटहल, नीम सहित विभिन्न प्रजातियों के फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सौरभ सिंह ने बताया कि वृक्षारोपण का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ हरित एवं स्वच्छ वातावरण को बढ़ावा देना है।
इस अवसर पर प्रथम अपर जिला जज प्रवीण कुमार सिंह, प्रथम विशेष न्यायाधीश (एससी/एसटी एक्ट) डॉ. विकास श्रीवास्तव, अपर जिला जज (एफटीसी) श्री श्रीपाल सिंह, अपर सिविल जज (सीनियर डिवीजन) प्रफुल्ल कुमार चौधरी, सिविल जज (सीनियर डिवीजन) (त्वरित) श्रीमती अर्पिता सिंह, एसीजेएम (रेलवे) दिव्यकांत सिंह राठौर, सिविल जज (जूनियर डिवीजन) (त्वरित) पवन सिंह तोमर, सिविल जज (जूनियर डिवीजन) मुनि कुमार तथा ग्राम न्यायालय की न्यायाधिकारी आलोक कुमार वर्मा सहित न्यायिक अधिकारियों ने पौधारोपण किया।
कार्यक्रम में जिला वन अधिकारी पंकज कुमार शुक्ला, डीएफओ राशिद अहमद सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे। सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल का संकल्प लिया।
रिपोर्टर : क़ासिद अली सिद्दीकी
No Previous Comments found.