विकसित भारत-जी राम जी’ योजना के तहत बांदा में पंच सम्मेलन का आयोजन

बाँदा - विकसित भारत जी राम जी योजना के अंतर्गत पंच सम्मेलन का आयोजन रानी दुर्गावती सभागार विकास भवन बांदा में आयोजित किया गया। जिसमें त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था के तीनों स्तरों के सम्मानित जनप्रतिनिधिगण अध्यक्ष महोदय जिला पंचायत बांदा श्री सुनील सिंह पटेल, समस्त विकास खण्डों के ब्लॉक प्रमुख, ग्राम प्रधान, मुख्य विकास अधिकारी महोदय श्री अजय कुमार पाण्डेय, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं खण्ड विकास अधिकारी तिंदवारी सुश्री रेखा सियाक, परियोजना निदेशक राजेश यादव, उपायुक्त स्वत: रोजगार दिवाकर सिंह, जिला प्रशिक्षण अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह, जनपद के समस्त खण्ड विकास अधिकारी, पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक, लेखा सहायक, कंप्यूटर ऑपरेटर व ग्राम रोजगार सेवकों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर जी राम जी योजना के प्रमुख प्रावधानों पर प्रकाश डाला गया तथा नई योजना के क्रियान्वयन में आ रही व्यवहारिक कठिनाइयों, तकनीकी समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। संचालन उपायुक्त श्रम रोजगार करुणाकर अदीब ने किया। सम्मेलन में जनपद के अधिक से अधिक श्रमिकों को नई योजना के अंतर्गत रोजगार प्रदान करने पर बल दिया गया।

रिपोर्टर - क़ासिद अली सिद्दीकी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.