तिंदवारी विकासखंड में आज बड़े ही धूमधाम से 80वाँ गणतंत्र दिवस मनाया गया
बाँदा - विकास खंड तिंदवारी में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया गया इस अवसर पर सुश्री रेखा सियाक आईo एo एसo, जॉइंट मजिस्ट्रेट /खण्ड विकास अधिकारी तिंदवारी और प्रशासक क्षेत्र पंचायत श्रीमती दीप शिखा सिंह सहित ब्लॉक के सभी स्टाफ उपस्थित रहे। आंकिक गुलाम मुस्तफा,क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी आदित्य पटेल, सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण आलोक चंद्र कुशवाहा , सहायक विकास अधिकारी महिला पुष्पा प्रियदर्शिनी, लेखाकार सुरेश कुमार सैनी सहित समस्त सचिव आदि भी उपस्थित रहे।इस अवसर पर पी आर डी जवानों द्वारा तिरंगा यात्रा भी निकाली गई जिसको मैडम द्वारा झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
इस अवसर पर रेखा सियाक IAS द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि सभी लोग देश हित में समाज हित में निः स्वार्थ भावना से काम करें ।
रिपोर्टर - क़ासिद अली सिद्दीकी
No Previous Comments found.