स्वतंत्रता दिवस को मदरसों में भी ' यौमे आजादी ' के तौर पर मनाया गया
बांदा : स्वतंत्रता दिवस को मदरसों में भी ' यौमे आजादी ' के तौर पर मनाया गया। विश्व विख्यात मदरसा जामिया अरबिया, हथौरा में हजारों तलबा (छात्रों) ने जश्न में तिरंगे लेकर शिरकत की। मदरसा के मुखिया (नाजिम) मौलाना हाफिज कारी सैय्यद हबीब अहमद ने तिरंगा परचम फहराया। राष्ट्रगान और कौमी तराना गूंजता रहा। मदरसा सभागार में गोष्ठी हुई। मौलाना हबीब ने मुल्क की आजादी में मदरसों की भूमिका और अंग्रेजों के खिलाफ फतवों का जिक्र किया। मदरसा परिसर में पौधे लगाए गए। मौलाना नजीब अहमद, मौलाना अनीस अहमद, अब्दुल रज्जाक, मौलाना मुसर्रत, मौलाना अतीक सहित ग्राम पंचायत प्रशासक वसी अहमद, निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य अशरफ गांव के अश्वनी कुमार त्रिपाठी, लक्ष्मण आदि शामिल रहे। उधर , शहर के मदरसा दारुल उलूम रब्बानिया और जखनी, कालिंजर, तिंदवारी आदि गांव व कस्बों के मदरसों में भी आज़ादी का जश्न ध्वजारोहण के साथ मनाया गया।
रिपोर्टर : क़ासिद अली सिद्दीकी
No Previous Comments found.