नीम के पेड़ से फंदा लगाकर युवक ने दी जान, घर में मचा कोहराम
तिंदवारी - बांदा थाना क्षेत्र के ग्राम बेंदा के मजरा नन्ना का डेरा निवासी 38 वर्षीय रमेश वर्मा पुत्र शिवप्रसाद वर्मा ने रविवार रात करीब 10 से 12 बजे के बीच घर के पीछे लगे नीम के पेड़ में रस्सी के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।रात करीब 12:15 बजे घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पूर्व प्रधान विवेक सिंह मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी संतोष कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतक अविवाहित था और चार भाइयों व दो बहनों में तीसरे नंबर का था। घटना के बाद मां गोमती देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि रमेश शराब का आदी था।चौकी प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मृतक शराब का आदी था। आत्महत्या के पीछे वास्तविक कारणों के बारे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
रिपोर्टर - क़ासिद अली सिद्दीकी
No Previous Comments found.