108 एम्बुलेंस की तत्परता से जुड़वां नवजात शिशुओं को मिला समय पर उपचार

चित्रकूट :  जनपद के मऊ ब्लॉक के सुरौंधा, मटियारा निवासी सुरेन्द्र की पत्नी ममता को गुरुवार को प्रसव पीड़ा होने पर 108 एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी मऊ लाया गया था। आज सुबह लगभग 5 बजे ममता ने जुड़वां बच्चों (दोनों लड़के) को जन्म दिया।

जन्म के समय दोनों नवजातों का वजन बहुत कम था और सांस लेने में तकलीफ के कारण स्थिति नाजुक बनी हुई थी। इसे देखते हुए चिकित्सक ने मां सहित दोनों नवजातों को जिला अस्पताल चित्रकूट के लिए रेफर कर दिया।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची 108 एम्बुलेंस (UP32FG0873) के ईएमटी पवन कुशवाहा एवं पायलट सुशील ने तत्परता दिखाते हुए मरीज को एम्बुलेंस में शिफ्ट किया। रास्ते में ईआरसीपी चिकित्सक डॉ. रस्तोगी से फोन पर परामर्श लेते हुए आवश्यक प्री-हॉस्पिटल केयर देते हुए सुरक्षित जिला अस्पताल चित्रकूट पहुंचाया।

जिला अस्पताल में दोनों नवजातों को आईसीयू में भर्ती किया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। समय पर रेफरल व रास्ते में उचित देखभाल को देखते हुए मौजूद चिकित्सकों ने 108 एम्बुलेंस कर्मियों की सराहना की।

रिपोर्टर : क़ासिद अली सिद्दीकी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.