हरवंश श्रीवास्तव बने श्रीरामलीला कमेटी तिन्दवारी के नए प्रबंधक
तिन्दवारी - श्रीरामलीला कमेटी तिन्दवारी की महत्वपूर्ण बैठक में शिक्षक,कवि एवं विचारक हरवंश श्रीवास्तव को श्रीरामलीला कमेटी तिन्दवारी का नया प्रबंधक मनोनीत किया गया। उनके नाम का प्रस्ताव कमेटी के महामंत्री अरविंद गुप्त ने रखा,जिसका उपस्थित समस्त सदस्यों ने ध्वनि समर्थन करते हुए सर्वसम्मति से अनुमोदन किया। बैठक में श्रीरामलीला कमेटी के पुरोधा एवं संरक्षक मंडल के चंद्रशेखर गुप्त ‘किशुन दा’, हुकुम चंद्र गुप्त तथा श्रीनिवास गुप्त सहित कमेटी पदाधिकारी एवं श्रीराम कार्यसेवक उपस्थित रहे।उल्लेखनीय है कि कमेटी के पूर्व प्रबंधक श्री आनंद स्वरूप द्विवेदी के असमय काल-कवलित होने से प्रबंधक का पद रिक्त हो गया था। उनके निधन से कमेटी ने एक समर्पित कार्यकर्ता और रामलीला परंपरा के सेवक को खो दिया। रिक्त पद पर नई जिम्मेदारी के लिए महामंत्री अरविंद गुप्त द्वारा हरवंश श्रीवास्तव का नाम प्रस्तावित किया गया, जिस पर समिति ने पूर्ण विश्वास व्यक्त करते हुए उन्हें प्रबंधक का दायित्व सौंपा।
नवनियुक्त प्रबंधक हरवंश श्रीवास्तव ने समिति के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि श्रीरामलीला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि तिन्दवारी की सांस्कृतिक एवं सामाजिक विरासत है। उन्होंने कहा कि समिति के सभी वरिष्ठजनों, कार्यकर्ताओं एवं नगरवासियों के सहयोग से श्रीरामलीला की परंपरा को और अधिक भव्य, अनुशासित एवं गरिमापूर्ण बनाने का प्रयास किया जाएगा। बैठक में उपस्थित श्रीराम कार्यसेवकों ने नवनियुक्त प्रबंधक को शुभकामनाएं देते हुए उनके साथ मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। ग्यारह दिवसीय रामलीला कार्यक्रम के आयोजन की विधिक कार्ययोजना तैयार की गईं और सभी सदस्यों को उनके उत्तरदायित्व प्रदान किए गए ।
बैठक में प्रमुख रूप से कोषाध्यक्ष नमन गुप्त,धीरज गुप्त,मनीष गुप्त,सुशील गुप्त राजन,राकेश गुप्त,निखिल गुप्त,राहुल गुप्त, रीतेश गुप्त, अभिलाष गुप्त, देवी दीन गुप्त, विनोद नामदेव, अखिलेश ‘पुन्नू’, शिवम आनंद द्विवेदी, सुरेश प्रजापति,अभय प्रताप सिंह, शंकर गुप्त, सुशील, पप्पू गुप्त, दीनू गुप्त, मृदुल, श्यामू गुप्त, अरुण, अमन, निहाल, करन, शुभम,पुष्पेंद्र,अथर्व, रमाकांत यादव आदि श्रीराम कार्यसेवक उपस्थित रहे। पूर्व चेयरमैन मनोज गुप्त, शंकर सिंह परिहार पूर्व ब्लॉक प्रमुख, राहुल गुप्त अध्यक्ष व्यापार मंडल, अनूप तिवारी, मंडल अध्यक्ष भाजपा, अभिलाष गुप्त सभासद रामनगर, अभय प्रताप सिंह अध्यक्ष सोसायटी, अमित दीक्षित, अजय तिवारी, श्यामजी गुप्त, अनिल लखेरा, रामबाबू सोनी, बृजेश पटेल पूर्व चेयरमैन, भूरेलाल फौजी पूर्व चेयरमैन सहित अनेक गणमान्य नागरिकों एवं शुभचिंतकों ने हरवंश श्रीवास्तव को नवीन दायित्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
रिपोर्टर - क़ासिद अली सिद्दीकी

No Previous Comments found.