माँ अंबे की थीम पर प्रभुता फाउंडेशन की ओर से मेहंदी एवं आर्ट प्रतियोगिता का आयोजन
बाँदा - माँ अंबे की थीम पर प्रभुता फाउंडेशन की ओर से मेहंदी एवं आर्ट प्रतियोगिता का आयोजन भारतीय नवयुवक समाज डी ए वी स्कूल के पास किया गया जिसमें माँ अंबे की भक्ति एवं भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से माँ अंबे की थीम पर मेहंदी एवं आर्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा, रचनात्मकता और हुनर का सुंदर प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में माँ अंबे के विभिन्न स्वरूपों, धार्मिक प्रतीकों एवं भक्ति से जुड़ी कलाकृतियों को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया। मेहंदी के सुंदर डिजाइनों और रंगों से सजी कलाकृतियों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।प्रतिभागियों ने अपनी कला के माध्यम से माँ अंबे के प्रति श्रद्धा और आस्था को अभिव्यक्त किया। इस आयोजन का उद्देश्य प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना, कला के प्रति रुचि बढ़ाना तथा धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को प्रोत्साहित करना था। और बच्चियों को उनके हुनर से रोजगार परक अवसर प्रदान करना था। इस पूरे कार्यक्रम का संचालन प्रभुता फाउंडेशन सचिव श्रीमती रजनी गुप्ता के द्वारा किया गया जिसमें जजमेंट की भूमिका में नटराज संस्थान से संध्या दीक्षित जी कालार्पण में कला विधा संयोजिका, श्रीमती शिल्पी साहू जी दिशा ब्यूटी पार्लर, अंजू शर्मा जी स्टाइलिश ब्यूटीपार्लर से थी। मेहंदी प्रतियोगिता में साक्षी रैकवार, आकांक्षा रैकवार, प्रतिभा सोनी, परी साहू, आस्था शर्मा, नंदनी सोनी, चित्रकला प्रतियोगिता में बेबो सोनी, अनन्या साहू, प्रतिभा साहू,शगुन सोनी, राशि साहू ने प्रतिभाग किया, प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों बहुत उत्साह देखा गया। कार्यक्रम का समापन श्री अरुण निगम जी, नवीन निगम जी, श्रीमती प्रियंका जी, श्रीमती प्रेमा देवी साहू जी, श्री नीरज निगम जी, श्री कैलाश रैकवार जी ने किया। उत्साह एवं भक्तिमय वातावरण के साथ इस आयोजन ने कला, संस्कृति और माँ अंबे की भक्ति का सुंदर संगम प्रस्तुत किया।
रिपोर्टर - क़ासिद अली सिद्दीकी

No Previous Comments found.