हिरा स्कूल में सरदार पटेल जयंती पर हुईं प्रतियोगिताएं

बांदा :  शहर के नरैनी रोड स्थित हिरा मॉडल स्कूल / हिरा इस्लामिया इंटर कॉलेज में शुक्रवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।

कार्यक्रम की शुरुआत में प्रधानाचार्या मरयम खान ने सरदार पटेल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे स्वतंत्र भारत के पहले उप प्रधानमंत्री और गृहमंत्री थे। उन्होंने आईएएस/आईपीएस को देश का स्टील फ्रेम बताया था। उनकी स्मृति में गुजरात में नर्मदा तट पर 182 मीटर ऊंची स्टैच्यू ऑफ यूनिटी स्थापित है।

विद्यालय में इस अवसर पर पोस्टर प्रतियोगिता, हिंदी व अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।

इस दौरान सालेहा खान, सना खान सहित समस्त स्टाफ, छात्र-छात्राएं, अभिभावक व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। संचालन राहुल रावत ने किया। आभार चांद सर व अशोक सर ने व्यक्त किया।

रिपोर्टर : क़ासिद अली सिद्दीकी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.