बाबा खाटू श्याम जी के जन्मोत्सव पर युवा भाजपा नेता प्रवीण सिंह ने की भव्य पुष्पवर्षा

बांदा : बाबा खाटू श्याम जी के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर शुक्रवार, 20 नवंबर को बांदा में भव्य निशान यात्रा का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर शहर में बाबा श्याम के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

जन्मोत्सव कार्यक्रम में युवा भाजपा नेता प्रवीण सिंह ने अपनी सहभागिता करते हुए निशान यात्रा के दौरान जगह-जगह भव्य पुष्पवर्षा कर श्याम भक्तों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। वहीं कालू कुआँ में उन्होंने निशान यात्रा में शामिल सभी श्याम भक्तों को फल वितरित किए और श्रद्धालुओं की सेवा की।

पुष्पवर्षा से श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। बाबा खाटू श्याम के जयकारों और भजनों के बीच यात्रा आगे बढ़ती रही। प्रवीण सिंह ने बाबा खाटू श्याम के चरणों में शीश नवाकर समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर प्रवीण सिंह ने कहा कि धार्मिक आयोजनों में सहभागिता और श्रद्धालुओं की सेवा करना आत्मिक संतोष का विषय है। ऐसे आयोजन हमारी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को सशक्त करने के साथ ही समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे की भावना को भी मजबूत करते हैं।

उन्होंने आयोजन समिति एवं समस्त श्याम भक्तों को बाबा खाटू श्याम जी के जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए आयोजन की सफलता के लिए बधाई दी।

रिपोर्टर : क़ासिद अली सिद्दीकी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.