मार्च 2026 में बैंक अवकाश: जाने कब-कब बंद रहेंगे बैंक

मार्च 2026 में देशभर में कई प्रमुख त्योहारों के कारण अलग-अलग राज्यों में बैंकों की छुट्टियाँ रहेंगी। भारत में बैंक अवकाश राज्य के अनुसार अलग होते हैं, इसलिए बैंक जाने से पहले स्थानीय छुट्टियों की सूची देख लेना जरूरी है, ताकि किसी तरह की असुविधा न हो। इसके अलावा सभी सरकारी और निजी बैंक दूसरे और चौथे शनिवार को भी बंद रहेंगे।

 

प्रमुख बैंक अवकाश (मार्च 2026)

 

मार्च महीने में होली, ईद-उल-फितर, राम नवमी, महावीर जयंती, गुड़ी पड़वा, उगादी और अन्य क्षेत्रीय पर्वों के कारण विभिन्न राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

 

तिथि के अनुसार बैंक अवकाश

 

  • 2 मार्च 2026: उत्तर प्रदेश में होलिका दहन के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।

 

  • 3 मार्च 2026: कई राज्यों में होली, धुलंडी, डोल जात्रा और अट्टुकल पोंगला के कारण बैंक अवकाश रहेगा।

 

  • 4 मार्च 2026: उत्तर प्रदेश, दिल्ली सहित कई राज्यों में होली (दूसरा दिन), धुलेटी और याओसांग के कारण बैंक बंद रहेंगे।

 

  • 13 मार्च 2026: मिजोरम में चापचार कुट पर्व के कारण बैंक बंद रहेंगे।

 

  • 17 मार्च 2026: जम्मू-कश्मीर में शब-ए-कद्र पर बैंक अवकाश रहेगा।

 

  • 19 मार्च 2026: गुड़ी पड़वा, उगादी और नववर्ष पर्व के कारण कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

 

  • 20 मार्च 2026: कुछ राज्यों में जुमात-उल-विदा और ईद से जुड़े आयोजनों के कारण बैंक बंद रहेंगे।

 

  • 21 मार्च 2026: देश के अधिकांश राज्यों में ईद-उल-फितर के अवसर पर बैंक अवकाश रहेगा।

 

  • 26 मार्च 2026: राम नवमी के कारण कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

 

 

ध्यान रखने वाली बात

 

बैंक अवकाश अलग-अलग राज्यों में भिन्न हो सकते हैं, इसलिए बैंक से जुड़े जरूरी काम पहले ही निपटा लेना बेहतर रहेगा। ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएँ हालांकि सामान्य रूप से चालू रहेंगी।

 

यह सूची देखकर आप मार्च 2026 में अपने बैंक से जुड़े काम की योजना पहले से बना सकते हैं।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.