बांका पुलिस द्वारा 2 बदमाश गिरफ्तार

बांका - इन्होंने नई दिल्ली के मॉडल टाउन थाना क्षेत्र से 4 करोड़ की जेवरात और 4 लाख नगदी की लूट की घटना को अंजाम दिया था। बांका और दिल्ली पुलिस ने मिल कर दो लुटेरा को पकड़ा है। गिरफ्तार दोनों बदमाश बांका का रहने वाला है। इनके पास से 3 लाख 49 हजार 661 रुपए नगद व करीब 4 करोड़ का जेवरात बरामद किया गया है। दरअसल, नई दिल्ली में एक कारोबारी की पत्नी को घर में अकेला पाकर रात में गर्दन पर चाकू रखकर इन्होंने लूट की घटना को अंजाम दिया था। एसडीपीओ राज किशोर कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी है। सुईया थाना में सोमवार की देर शाम एसडीपीओ राज किशोर कुमार ने खुलासा किया। एसडीपीओ राज किशोर कुमार ने बताया कि नई दिल्ली मॉडल टाउन थाना क्षेत्र स्थित ब्लॉक 5 से 17 दिसंबर को एक केस दर्ज कराया था। जिसमें करीब 4 करोड़ के जेवरात और 4 लाख की नगदी लूट का मामला दर्ज था। दिल्ली पुलिस सुईया थाना क्षेत्र में पहुंची दिल्ली के लूट कांड में बांका के कटोरिया थाना क्षेत्र के आसपास का अपराधी शामिल था। दिल्ली पुलिस ने 4 लाख नगदी और 4 करोड़ की जेवरात लूट मामले के बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की। पुलिस बांका के सुईया थाना क्षेत्र पहुंची।

रिपोर्टर - आशीष गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.