धूमधाम से प्राथमिक विद्यालय बेलहरिया के बच्चों ने क्रिसमस डे मनाया

बिहार :  बांका जिले के चांदन प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बेलहरिया के स्कूली बच्चों ने क्रिसमस डे धूमधाम से मनाया गया। प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक पंकज पांडेय ने स्कूली बच्चों को अपने संबोधन में कहा कि यह त्यौहार प्रतिवर्ष अंग्रेजी महीने के अनुसार 25 दिसंबर को मनाया जाता है। क्योंकि प्रभु ईसा मसीह का जन्म इसी शुभ तिथि को हुआ था। ईसा मसीह उॅच्च नीच के भेदभाव को नहीं मानते थे। अतः क्रिसमस का पावन पर्व भी किसी एक का नहीं अपितु उन सभी का है जो उनकी समर्थक हैं तथा उन पर आस्था रखते हैं। यह त्यौहार विश्व भर में फैली हुई है। ईसा मसीह के करोड़ों अनुयायियों के लिए पवित्रता का संदेश लाता है। इस त्यौहार में दिसंबर माह  तीसरी सप्ताह से ही लोगों में उत्साह और उल्लास की झलक देखने को मिल जाती है। दिसंबर आया और सभी लोग जो उनके अनुयाई हैं अपने घरों को नाना प्रकार के पुष्पों झलरों व तस्वीरों से सजाते हैं। भारत में क्रिसमस के त्यौहार का आनंद सभी समुदाय के लोग उठाने लगे हैं। सभी समुदाय के लोग बच्चे विद्यालय परिसर में एक दूसरे को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी। स्कूल के बच्चों ने नाच गाना जैसे यीशु तुमने जन्म लिया, आया रे आया यीशु आया के गाने पर बच्चों ने नाच डांस लोगों को आनंदित  किया। लोगों ने भी स्कूल के प्रधानाध्यापक की प्रेरणाओं से प्रेरित होकर बच्चों का कलाओं पर खुश होकर प्रधानाध्यापक को ढेर सारी शुभकामनाएं दी।


रिपोर्टर : राकेश कुमार बच्चू 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.