चांदन प्रखंड मुख्यालय में कार्यरत पंचायत सेवक कर्मी युगल किशोर यादव आकस्मिक हो गई निधन

बांका  : जिले के चांदन प्रखंड मुख्यालय में कार्यरत पंचायत सेवक लगभग 59 वर्षीय 11 महीना युगल किशोर यादव का शुक्रवार लगभग 3:00 बजे चांदन ब्लॉक के सामने वाले दरवाजे के समक्ष अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। और वे कांपने लगे, गिरने की स्थिति आ गई। उसी वक्त किसी राहगीर ने गोविंद चाय की दुकान के पास लगी कुर्सियों पर बैठाकर पानी पिलाने का प्रयास किया गया। लेकिन पंचायत सेवक कुछ बोलने, लेने से असमर्थ थे।  कुछ प्रत्यक्ष दर्शियों ने एक टोटो बुलाकर चंदन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज हेतु उन्हें भर्ती कराया गया। लेकिन चांदन अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। लेकिन देवघर जाने के क्रम में उनकी मृत्यु हो गई। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक लगभग 30 ,32 वर्षों से वह पंचायत सेवक के रूप में विभिन्न प्रखंड में कार्यरत थे। पंचायत सेवक युगल किशोर यादव के निधन पर शनिवार को चांदन अंचल कार्यालय परिसर में सीओ रविकांत कुमार की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान अंचल व प्रखंड के कर्मचारियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मोन रखा। पंचायत सेवक को श्रद्धांजलि दिया। पंचायत सेवक युगल किशोर यादव कई सालों से शुगर से ग्रसित थे।

 


रिपोर्टर  : राकेश कुमार बच्चू 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.