चांदन खेल के मैदान में पूर्णाहुति हवन के साथ महारूद्र यज्ञ का आज हुआ समापन

बांका : जिले के चांदन मुख्यालय खेल के मैदान में श्री श्री 108 नवदिवसीय महारूद्र यज्ञ आचार्य देवदत्त शास्त्री व अन्य 14 पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ का आज विधिवत समापन हो गया। यह कमेटी के सदस्यों ने बताया कि मंगलवार को देर रात्रि तक यज्ञ स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही यज्ञ मंडप की परिक्रमा और हवन कुंड का धुआं लगाने के लिए बड़ी संख्या में महिलाओं व पुरुषों श्रद्धालुओं का वहां जमा होने लगे। यज्ञ स्थल पर विभिन्न देवी देवताओं की बनी दर्जनों मूर्ति पर दर्शन और पूजा श्रद्धालुओं का द्वारा किया जा रहा था। विशेष कर ग्रामीण महिलाओं ने अपने मन में कई भाव लेकर पूजा मंडप का परिक्रमा कर रही थी। और अंतिम दिन प्रवचन पंडाल में महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। वृंदावन से आई साध्वी पीतांबरा दीदी का प्रवचन को श्रद्धापूर्वक श्रवण किया। यज्ञ प्रारंभ के दिन से ही भक्ति और ज्ञान, शिव महिमा राम कथा पर आधारित के महत्व को विस्तार से समझाया। साध्वी पीतांबरा में कही कि जीवन का असली सर आत्मा की शुद्धि और ईश्वर की भक्ति में है। जिससे व्यक्ति का कल्याण संभव है। दूर- दराज से यज्ञ स्थल पर लगे मेला को देखने के लिए भारी भीड़ जुट गई। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में यज्ञ कमेटी के मुख्य आयोजक सह कार्यकर्ता विक्की कुमार दुबे, चंद्रमोहन पांडेय, अरुण मिस्त्री,अवधेश वर्मा, प्रिंस प्रकाश मोदी, मिथिलेश शर्मा, अभय चंद्र आजाद, संतोष बाजपेयी, धर्मेंद्र शर्मा, अमरेश केशरी, ओमप्रकाश बरनवाल, पप्पू पांडेय, प्रभाकर पांडेय, अनूप पांडेय अदि दर्जनों कार्यकर्ताओं ने अहम भूमिका निभाई है।
रिपोर्टर : राकेश कुमार बच्चू
No Previous Comments found.