टोटो पलटने से चालक समेत चार व्यक्ति हुआ जख्मी

बांका : चांदन देवघर मुख्य मार्ग के सरसा कुशवाहा के समीप मोड़ के पास आज करीबन 12:00 बजे टोटो पलटने से चालक समेत चार व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गये। घायल नंदलाल तुरी ने बताया कि हमलोग अपने सपरिवार धन्यवाद से चलकर अपने ही रिश्तेदार टोटो चालक महेश तुरी ग्राम नावाडीह के यहां सुरजाहु पर्व में शामिल होने के लिए आया था। यह पर्व पूरे विधि विधान के साथ शांतिपूर्ण से संपन्न भी हो गया। अब हमलोग अपना घर धनबाद जाने हेतु जसीडीह ट्रेन पकड़ने के लिए नावाडीह से अपने ही रिश्तेदार का टोटो से जसीडीह जा रहा था। लेकिन सरसा -कुशवाहा मोड़ के पास स्पीड में घूमने के चक्कर में टोटो अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे टोटो चालक महेश तुरी, मेरी 20 वर्षीय बच्ची ब्यूटी कुमारी, मेरी पत्नी सुनीता तुरी, एवं मैं खुद नंदलाल तुरी जख्मी हो गया। पुनः राहगीरों, ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को उठाते हुए उसी टोटो पर बैठाकर दूसरे चालक के सहारे इलाज के लिए चांदन अस्पताल लाया गया। जहां अस्पताल में मौजूद चिकित्सक शशिकांत कुमार, डॉ प्रीति, एएनएम विमला कुमारी एएनएम प्रीति कुमारी, रूपम आदि ने सभी जख्मी का प्राथमिक उपचार किया। वहीं गंभीर रूप से जख्मी टोटो चालक महेश तुरी उर्फ इंग्लिश तुरी पिता कालेश्वर तुरी ,ब्यूटी कुमारी पिता नंदलाल तुरी दोनों जख्मी को बेहतर इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। डॉ शशिकांत कुमार ने बताया कि महेश तुरी के दायां पैर घुटना के नीचे बहुत बड़ा जख्म है,उसका प्राथमिक उपचार कर दिया है। लेकिन उसका ब्लड निकलना बंद नहीं हुआ है। इसलिए उसे देवघर रेफर कर रहा हूं। तत्काल तुरंत बेहतर इलाज चाहिए। ब्यूटी कुमारी को कमर में चोट लगी हुई है।इसे भी रेफर किया गया है। बांकी दो की स्थिति प्राथमिक उपचार के बाद बिल्कुल स्वस्थ हैं। अस्पताल के चिकित्सकों के मुताबिक अस्पताल की बहुत सी खामियां आज भी है डॉक्टर साहब चाह कर भी नहीं कर पाते हैं। जैसे माहेश तुरी का एक्स-रे तुरंत करना था। बिजली चली गई। जेनरेटर चलाया गया। लेकिन लोड नहीं लेने के कारण एक्स-रे नहीं हो सका। जख्मी व्यक्ति का परिजन बिजली का इंतजार कर रहा है। ऐसी दुर्दशा अस्पताल की है। अस्पताल की रूप रंग देखकर ग्रामीणों को गर्व होती है। लेकिन सच्चाई कुछ और है।
रिपोर्टर - राकेश कुमार बच्चू
No Previous Comments found.