चांदन वार्ड नंबर 12 सामुदायिक भवन में जदयू पंचायतवार, वार्डवार सदस्यों की हुई बैठक

बांका : बांका जिले के चांदन प्रखंड क्षेत्र में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई है। वैसे सभी पार्टी में विधानसभा के चुनाव की घोषणा की तारीख ज्यों-ज्यों नजदीक आती जा रही विधानसभा के क्षेत्र में काफी चहल-पहल बढ़ गई है। इसी क्रम में आज सोमवार को वार्ड नंबर 12 हरिजन टोला गादी में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष दीपक भारती की अध्यक्षता में जदयू कार्यकर्ताओं के साथ गादी टोला के ग्रामीण महिलाओं पुरुषों के बीच के बीच बैठक आयोजित की गई। बैठक में अल्पसंख्यक उपयुक्त के उपाध्यक्ष मोहम्मद उमर नूरानी, जिला अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह, बेलहर विधानसभा प्रभारी संजीव सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
इस बैठक में जदयू के पंचायत अध्यक्ष नंदकिशोर बरनवाल ने जदयू के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ उपस्थित महिलाओं व पुरुषों को संबोधित करते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शासनकाल में जोरदार क्षेत्र में विकास हुआ , गरीबों को मान सम्मान मिला है। महिलाओं को जीविका से आत्मनिर्भर बनाया गया है। ऐसी स्थिति में 2025 में नीतीश कुमार आएंगे। जनता दल यूनाइटेड के बेलहर विधानसभा प्रभारी संजीव सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 2005 में सरकार बनी है और तब से बिहार में बदलाव आया है। कई बिहार के ऐसे क्षेत्र हैं जहां शाम ढलते ही महिलाएं कैद हो जाती थी। लेकिन आज देखिए पूरे बिहार में महिलाएं आत्मनिर्भर है। महिलाएं आराम से सरकारी नौकरी कर रही है। और उनकी पकड़ सभी विभाग में है। शिक्षा की दृष्टि में आज बिहार बहुत आगे है। हर गरीब के बच्चे भी स्कूल जा रहे हैं। उन्होंने कहा अब मजदूर भी अपने आप को गर्व महसूस करता है।
उन्होंने सरकार की उपलब्धियां का जिक्र किया। और उन्होंने बताया हाल ही में सामाजिक सुरक्षा पेंशन को बढ़ाकर 1100 रुपया प्रति माह किया गया है।
जदयू चांदन प्रखंड अध्यक्ष दीपक भारती ने अपने संबोधन में कहा कि बिजली, सड़क, पानी, और सिंचाई की व्यवस्था की जा रही है। अब क्षेत्र में मजदूर पलायन नहीं करेंगे। यही विकास का तो मूल मंत्र है। इसलिए इस बार भी नीतीश कुमार ही आएंगे और हमसबों इसी विकास के नाम पर उनके हाथों को मजबूत करना है। इस मौके पर चांदन गोंड़ा से पूर्व वार्ड सदस्य मुमताज अंसारी देवेंद्र मिस्त्री बशीर अंसारी उपेंद्र तुरी, आंगनवाड़ी सेविका वार्ड नंबर 12, भूदेव मरांडी, सहदेव रमानी, आदि सैकड़ो का करता मौजूद थे
रिपोर्टर - राकेश कुमार बच्चू
No Previous Comments found.