चांदन भरथनतरी गांव में करंट लगने से 21 वर्षीय नवयुवक का हुई मौत

बांका : जिला के चांदन थाना अंतर्गत बिरनियां पंचायत के ग्राम भरथन तरी में आज बुधवार सुबह लगभग 8:00 बजे बिजली के करंट के चपेट में आने से 21 वर्षीय नवयुवक गुंजन कुमार की हो गई मौत।
     मृतक के चचेरे भाई नंदलाल प्रमाणिक, चाचा उमेश प्रमाणिक ने बताया कि मृतक गुंजन कुमार पढ़ाई लिखाई कर बिहार पुलिस की तैयारी कर रहा था। इसी बीच आज देर से सौ कर उठा, और घर के बगल पोल पर बिजली तार लगा हुआ था। एक तार जमीन पर गिरा हुआ था दूसरी तार पोल पर था। उस समय हल्का बारिश हो रही थी। जमीन गिला के साथ-साथ पानी बह रहा था। तभी अचानक गुंजन कुमार का पैर पानी में पड़ गया। जिसमें करंट प्रवाहित हो रही थी। उसे कुछ समझ में आता उसके पहले ही करंट के चपेट में आकर उसकी मौत हो गई।
        उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों व उनके परिजनों ने आनन-फानन में गुंजन कुमार को चांदन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आया गया। जहां मौजूद डॉ प्रीति कुमारी ने नब्ज टटोलकर मृत घोषित कर दी।
     मृतक के परिजनों ने ऐसी हृदय विदारक दुर्घटना की सूचना चांदन पुलिस प्रशासन को दी गई। चांदन थाना के ए एस आई रूपेश कुमार चांदन अस्पताल पहुंचकर पंचनामा तैयार कर शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिए।
        शंकर मांझी ने बताया कि मृतक गुंजन कुमार पिता शिबू प्रमाणिक  का सबसे चहेता छोटा पुत्र था। जो पढ़ने लिखने में सबसे तेज था। उसकी मौत से घर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गुंजन की मौत से पूरे गांव में सन्नाटा छा गई है। मां बहन भाई रो रो कर बुरा हाल हो गया है।

रिपोर्टर :  राकेश कुमार बच्चू

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.