ईद मिलाद-उन-नबी मिलादुन्नबी के मौके पर चांदन मुस्लिम समुदाय की ओर से विशाल जुलूस

बांका - जिले के चांदन प्रखंड मुख्यालय में चांदन नईमी जमा मस्जिद एवं गोसुलवारा कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में पैगंबर इस्लाम हज़रत मोहम्मद के के जन्मदिन पर शुक्रवार जुम्मे के दिन चांदन प्रखंड मुख्यालय में मुस्लिम समुदाय की ओर से ईद मिलादुन्नबी के मौके पर विशाल जुलूस निकाला गया। इस जुलूस में सैकड़ो की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल हुए। पैगंबर के जन्मदिन पर दोनों मस्जिदों को डेकोरेशन के साथ जुगनू लाईटों से सजाया गया। मानो मस्जिदों में चांद उतर आया है। नईमी जमा मस्जिद के कादरी ने बताया चांद की 12वीं दिन मोहम्मद पैगंबर का जन्म दिन मनाया जाता है।और इसी दिन इस्लाम धर्म के संस्थापक पैगंबर मोहम्मद साहब का जन्म मक्का में हुआ था। पैगंबर साहब अल्लाह के संदेशों को सभी तक पहुंचाया। इस जुलूस में शामिल सभी लोगों को मिथिलेश शर्मा ने चांदन ब्लॉक के समक्ष पानी पिलाने के लिए मिनरल वाटर बोतल बांट रहे थे। और उन्होंने कहा कि पैगंबर इस्लाम हज़रत मुहम्मद ने दुनिया में खुशियां ही खुशियां बांटी है। उन्होंने अपने कार्यकाल में महिलाओं पर हो रही है जुल्म का विरोध करते हुए लोगों को समझने का काम किया है। देश में अमन चैन पैगाम दिया है। सभी इंसान एक तरह के हैं, क्या मुस्लिम, क्या हिंदू ,क्या सीख ,क्या ईसाई एक दूसरे को मिलाकर रहना जीना चाहिए।
रिपोर्टर -राकेश कुमार बच्चू
No Previous Comments found.