चांदन प्रखंड क्षेत्रों में तीन सड़क दुर्घटनाएं में मृतकों के परिजनों से मिलकर विधायक ने दिया सांत्वना

बांका : बांका जिले के बेलहर विधानसभा के चांदन प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों का माननीय विधायक मनोज यादव अपने कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र दौरा लगातार कर रहे हैं। जनसंपर्क के दौरान मिलते-जुलते कहते जा रहे हैं, कि 2025 से 2030 तक नीतीश। और बेलहर विधानसभा के टिकट फिक्स है। धैर्य रखिए, विकास के नाम पर मेरी पहचान है, आपसे संपर्क करना मेरा हक अधिकार है। तभी तो आपस में मिलकर दुख -सुख बाटेंगे।
      मनोज यादव विधायक ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान कहा कि जिसकी कार्यकर्ता खुश मिजाज हो, भला उसकी चुनौती कौन दे सकता है। मैंने कोई ऐसा गांव नहीं छोड़ा हूं। जहां मेरी उपस्थिति नहीं है ‌। जिस गांव में आजादी के बाद अब तक  सड़क नहीं था। वहां माननीय मुख्यमंत्री नितीश बाबू के सहयोग से सड़क, बिजली, पानी, पहुंचाने का काम किया। मैंने हमेशा क्षेत्र के लोगों का दुख दर्द सुना हूं। कुछ समस्याओं का ऑन द स्पॉट भी हल किया। लेकिन कुछ चहेते मित्र हमसे बिछड़ गए हैं, जो कभी लौट कर नहीं आएंगे। और वह भी दुर्गा पूजा वक्त, इसकी मलाल मुझे बहुत ही गहरा है । दुःखद संवेदना व्यक्त करते हुए चांदन प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में सड़क दुर्घटनाओं में जान गंवाने वाले लोगों में चांदन प्रखंड मुख्यालय के नावाडीह निवासी जदयू नेता चंदन सिन्हा के भाई मृतक राकेश कुमार सिन्हा गत रविवार को अपने घर नावाडीह से बांका जाने के क्रम में झिरवा मोड़ के समीप सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।वे अपने मोटरसाइकिल से बांका जा रहे थे। विधायक मनोज यादव ने उनके परिजनों के प्रति गहरा संवेदना व्यक्त करते हुए, सरकारी सहायता दिलाने का हर संभव आश्वासन दिया है। इसी क्रम में पश्चिमी कटसकरा पंचायत के बगरो गांव पहुंचकर तुलसी सिंह के निधन पर उनके परिजनों से मिलकर शोक सांत्वना व्यक्त किया है।
       चांदन प्रखंड क्षेत्र के कोरिया पंचायत के कोरिया गांव तक का दौरा किया। जहां दुर्गा पूजा के नवमी दिन आमने-सामने बुलेट मोटरसाइकिल के टक्कर में चालक वीरेंद्र यादव की मौत हो गई। उनके परिजनों से मुलाकात की। होनी को कौन रोक सकता है। शोक संवेदना व्यक्त करते हुए। विधायक मनोज यादव अपने कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। एवं क्षेत्र भ्रमण के लिए कार्यकर्ताओं के साथ, रणनीति बनाई गई।
रिपोर्टर : राकेश कुमार बच्चू 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.