चांदन सरकार भवन में मंगलवार को हुआ ग्राम सभा का आयोजन

बांका : चांदन प्रखंड मुख्यालय स्थित सरकार भवन में मंगलवार को ग्राम पंचायत चांदन के वार्ड सदस्यों और ग्रामीणों के साथ ग्राम सभा का हुआ आयोजन। जिसकी अध्यक्षता ग्राम पंचायत चांदन के मुखिया अनिल कुमार ने किया। इस ग्राम सभा के दूसरी बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बीपी डीपी योजना तैयार करने, एलएसडीजी के सभी थीम पर चलने और अन्य सभी विकास योजनाओं पर चर्चा की गई ।
मुखिया अनिल कुमार ने ग्राम सभा में उपस्थित वार्ड सदस्यों एवं ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि पंचायत में संचालित सभी विकासात्मक योजनाओं पर विशेष चर्चा किया गया। जिसमें उन्होंने अपने चार साल के कार्यकाल में किस गांव में कितनी विकास की है इसकी चर्चा ग्राम सभा में की। साथ कहा कि आज की ग्राम सभा में जिन व्यक्तियों को वृद्धा पेंशन का लाभ नहीं मिला है वे आवेदन दे सकते हैं राशन कार्ड किसी व्यक्तियों का नाम कट गया है उसकी सुधार की जा रही है, विधवा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास, सड़क नाली शिक्षा स्वास्थ्य से संबंधित आवेदन ली जा रही है।
उन्होंने कहा कि पुनः 20 दिसंबर को सरकार भवन में ग्राम सभा आयोजन किया जाएगा। जिसमें वार्ड सदस्यों के द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में ग्राम सभा में भाग लेने के लिए सभी ग्रामीणों को सूचित किया जा रहा है। इस ग्राम सभा में जिला स्वास्थ्य विभाग राधा, मनोज कुमार पीआरएस चांदन, डाटा ऑपरेटर अंकित चांदन, बालमुकुंद कुमार प्रबंधक एवं ग्राम पंचायत के सभी वार्ड सदस्य उपस्थित थे।
रिपोर्टर : राकेश कुमार बच्चू 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.