बांका एसपी ने चांदन प्रखंड के प्रतिनिधियों के साथ चांदन थाने में किया बैठक
बांका : बांका जिले के चांदन थाना परिसर में शनिवार को जन संवाद कार्यक्रम के तहत बांका एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा की अध्यक्षता चांदन प्रखंड के जनप्रतिनिधियों के साथ एक बैठक की गई।
बांका एसपी उपेंद्र कुमार वर्मा ने कहा कि जनप्रतिनिधियों, ग्रामीण जनताओं व प्रशासन के बीच की एक महत्वपूर्ण कड़ी है। जो जनता व प्रशासन के बीच खाई को मिटातें हैं। पीड़ित लोग जनप्रतिनिधियों के पास जाकर व्यथा सुनाते हैं। ऐसे में जनप्रतिनिधियों ने पुलिस को उनकी समस्याओं से अवगत करते हैं। ऐसी स्थिति में जन संवाद कार्यक्रम या जनता दरबार में लोग अपनी समस्या निर्भीक होकर पुलिस प्रशासन के समक्ष समस्या का निदान करवा सकते हैं।
उन्होंने साइबर क्राइम लगातार घटनाओं की जिक्र करते हुए कहा कि अभी भी बहुत सारे लोग साइबर ठगी का शिकार हो रहे हैं। इतनी जागरूक होने के बावजूद भी लोग भूलवश ओपीडी दे देते हैं। और ठगी का शिकार हो जाते हैं। उन्हें जागरूक होना होगा। भू- माफियाओं के द्वारा भी अकारण लोग लालच में पड़कर ठगी का शिकार हो रहे हैं। उसे भी समझना होगा। आज जमीन संबंधित थाने में या जनता दरबार में जितनी जमीन संबंधित विवाद आ रही है उसमें अक्सर भूमाफियाओं का देन है। ऐसी समस्या का समाधान अंचलाधिकारी, एवं पुलिस प्रशासन त्वरित कार्रवाही करते हुए, समस्या का समाधान किया जा सकता है। इसके लिए जिला की ओर से माह के पहले सप्ताह, एवं थाने स्तर के अधिकारी पंचायत में जाकर जनसंवाद कार्यक्रम लगाकर जन समस्याओं को सुना जाएगा। जिसकी निष्पादन ऑन द स्पॉट होने लायक होगी, उन समस्याओं को तुरंत समाधान होगा अन्यथा जो अंचल स्तर या जिला स्तर का कार्य होगा उसे जिला स्तर में समाधान किया जाएगा। इसी दौरान बांका एसपी ने उपस्थित प्रखंड के तमाम जनप्रतिनिधियों से अमन चैन बनाए रखने के लिए सुझाव मांगे।
उपस्थित जन संवाद कार्यक्रम में चांदन सरपंच, बिरनियां पंचायत के सरपंच विद्या देवी, कोरिया पंचायत के सरपंच प्रभात यादव, गौरीपुर सरपंच प्रतिनिधि ,गौरीपुर उप मुखिया राकेश मेहता, कोरिया पंचायत के लक्ष्मण यादव गौरीपुर पंचायत प्रतिनिधि प्रमोद मंडल, आदित्य पोद्दार, पंचायत समिति सदस्य, आदि दर्जनों ने बांका एसपी के पास प्रखंड की बरकरार सुख शांति के लिए कई सुझाव दिये। एवं मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण वाहनों के द्वारा अतिक्रमण पर प्रकाश डाला।
बांका के आरक्षित अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा ने कहा कि भूमि विवाद संबंधित मामले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की प्राथमिकता है। राजस्व विभाग के सहयोग से ऐसे मामले का समाधान की दिशा में कार्रवाई की जाएगी। जन सहयोग से ही क्षेत्र में शांति व्यवस्था सुरक्षित और न्याय सुनिश्चित किया जाएगा। इस मौके पर बेलहर एसडीपीओ रविंद्र मोहन प्रसाद, पुलिस इंस्पेक्टर मनीष कुमार चांदन थाना अध्यक्ष श्रीकांत भारती, राहुल कुमार, रवि कुमार,चंद्र धारी राय, दिनेश कुमार रमेश, प्रशासन के अधिकारी पदाधिकारी उपस्थित उपस्थित थे।
रिपोर्टर - राकेश कुमार बच्चू

No Previous Comments found.