चांदन प्रखंड के शिक्षकों ने शिक्षक नेता बृजनंदन शर्मा को दिया श्रद्धांजलि
बांका -जिले के चांदन प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड संसाधन केंद्र चांदन में बिहार प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष रहे स्वर्गीय बृजनंदन शर्मा के निधन पर चांदन प्रखंड के शिक्षकों ने बीआरसी भवन में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। प्रखंड शिक्षक संघ के अध्यक्ष मुकेश कुमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित इस शोक सभा में प्रखंड के बड़ी संख्या में शिक्षकों ने भाग लेकर दिवंगत नेता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी आत्मा को शांति के लिए एक मिनट मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की।
सभा को संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार यादव ने कहा कि बृजनंदन शर्मा केवल एक पदाधिकारी नहीं बल्कि शिक्षक आंदोलन का आत्मा थे। उन्होंने अपने दायित्व का निर्वाह बिहार प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष का दायित्व संभाला है। कई वर्षों तक इस पद पर निर्विरोध रहते हुए शिक्षकों के अधिकार, सम्मान और भविष्य के लिए संघर्ष किया है।
उन्होंने कहा कि काफी लंबे समय तक निस्वार्थ भाव से संगठन का नेतृत्व करना अपने आप में ऐतिहासिक उपलब्धि है। सही मायने में वे शिक्षकों के भीष्म पितामह थे।
शिक्षक संघ के सचिव अभिमन्यु कुमार ने कहा कि स्वर्गीय बृजनंदन शर्मा के नेतृत्व में शिक्षक संघ ने कई कठिन दौर देखे, लेकिन कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। वे अनुशासन, संघर्ष और संवाद तीनों के संतुलन के प्रतीक थे। उनके निधन से स्वर्णिम युग का अंत हो गया।
उन्होंने कहा कि बृजनंदन शर्मा ने गांव-गांव तक संगठन मजबूत एवं शिक्षकों को एकजुट रहने की सीख दी। वह शिक्षकों की हर दुख को अपनी दुख समझते थे। उनका सादा जीवन, उच्च विचार और दृढ़ नेतृत्व सदैव प्रेरणाश्रोत रहेगा। इस मौके पर उपस्थित शिक्षकों ने संकल्प लिया कि वे बृजनंदन शर्मा द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलते हुए शिक्षक हितों की रक्षा एवं संगठन मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे। शोकसभा अंत में अत्यंत भावुक हो गई। हर शिक्षक शिक्षिकाओं का आंखें नम ना हो गई। इस सभा में उपस्थित प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सुरेश ठाकुर, बिहार पंचायत प्रखंड नगर प्राथमिक शिक्षा संघ के मूल के राज्य सचिव हीरालाल यादव जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के उपमहासचिव आदित्य कुमार, सचिन अभिमन्यु कुमार, अरुण कुमार समीर कुमार आनंद कुमार संतोष कुमार शर्मा, नीतू, प्रिया, रशीदा खातून ओंकारनाथ चौधरी मिथुन गुप्ता, नरेंद्र सिंह, संजय केसरी, आदि शिक्षक उपस्थित थे।
चांदन प्रखंड के शिक्षकों ने शिक्षक नेता बृजनंदन शर्मा को दिया श्रद्धांजलि
बांका जिले के चांदन प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड संसाधन केंद्र चांदन में बिहार प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष रहे स्वर्गीय बृजनंदन शर्मा के निधन पर चांदन प्रखंड के शिक्षकों ने बीआरसी भवन में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। प्रखंड शिक्षक संघ के अध्यक्ष मुकेश कुमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित इस शोक सभा में प्रखंड के बड़ी संख्या में शिक्षकों ने भाग लेकर दिवंगत नेता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी आत्मा को शांति के लिए एक मिनट मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की।
सभा को संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार यादव ने कहा कि बृजनंदन शर्मा केवल एक पदाधिकारी नहीं बल्कि शिक्षक आंदोलन का आत्मा थे। उन्होंने अपने दायित्व का निर्वाह बिहार प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष का दायित्व संभाला है। कई वर्षों तक इस पद पर निर्विरोध रहते हुए शिक्षकों के अधिकार, सम्मान और भविष्य के लिए संघर्ष किया है।
उन्होंने कहा कि काफी लंबे समय तक निस्वार्थ भाव से संगठन का नेतृत्व करना अपने आप में ऐतिहासिक उपलब्धि है। सही मायने में वे शिक्षकों के भीष्म पितामह थे।
शिक्षक संघ के सचिव अभिमन्यु कुमार ने कहा कि स्वर्गीय बृजनंदन शर्मा के नेतृत्व में शिक्षक संघ ने कई कठिन दौर देखे, लेकिन कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। वे अनुशासन, संघर्ष और संवाद तीनों के संतुलन के प्रतीक थे। उनके निधन से स्वर्णिम युग का अंत हो गया।
उन्होंने कहा कि बृजनंदन शर्मा ने गांव-गांव तक संगठन मजबूत एवं शिक्षकों को एकजुट रहने की सीख दी। वह शिक्षकों की हर दुख को अपनी दुख समझते थे। उनका सादा जीवन, उच्च विचार और दृढ़ नेतृत्व सदैव प्रेरणाश्रोत रहेगा। इस मौके पर उपस्थित शिक्षकों ने संकल्प लिया कि वे बृजनंदन शर्मा द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलते हुए शिक्षक हितों की रक्षा एवं संगठन मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे। शोकसभा अंत में अत्यंत भावुक हो गई। हर शिक्षक शिक्षिकाओं का आंखें नम ना हो गई। इस सभा में उपस्थित प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सुरेश ठाकुर, बिहार पंचायत प्रखंड नगर प्राथमिक शिक्षा संघ के मूल के राज्य सचिव हीरालाल यादव जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के उपमहासचिव आदित्य कुमार, सचिन अभिमन्यु कुमार, अरुण कुमार समीर कुमार आनंद कुमार संतोष कुमार शर्मा, नीतू, प्रिया, रशीदा खातून ओंकारनाथ चौधरी मिथुन गुप्ता, नरेंद्र सिंह, संजय केसरी, आदि शिक्षक उपस्थित थे।
रिपोर्टर- राकेश कुमार बच्चू बांका

No Previous Comments found.