चांदन थाने द्वारा जप्त की गई वाहनों में अचानक लग गई आग

बांका - जिले के चांदन थाना के बगल पूरव दिशा में थाने द्वारा जप्त की गई वाहनों में रविवार करीबन 10:00 बजे अचानक गाड़ियों में आग लग गई। और देखते -देखते थोड़ी देर में ही आग में विकराल रूप धारण कर लिया। चांदन पुलिस विभिन्न कांडों से जप्त की गई गाड़ियों में आग लगने से दो फोर व्हीलर वाहन चलकर खाक हो गए। लेकिन आग किस कारणों से लगी है अभी इसका पता नहीं चल सका है।
        चांदन थाना अध्यक्ष श्रीकांत भारती ने बताया कि मैं अपने छत पर ब्रश कर रहा था। तभी थाने के पूरब दिशा में जप्त की गई सात वाहनों के बीच धूमा निकल रहा था। मुझे पहले दृष्टि में लगा कि कोई झाड़ी में आग लगाकर शरीर को सेंक रहा है। लेकिन जब गंभीर होकर वाहन स्थल के इर्द-गिर्द देखा, कोई आदमी नहीं दिखाई पड़ा।
         उन्होंने कहा कि गस्त कर रहे पुलिस वाहनों को सूचना देते हुए पुलिस जवानों के साथ जप्त की गई वाहन स्थल पर पहुंचकर देखे, आग विकराल रूप ले रहा है। फिर क्या थी, आग की घटना सुनकर स्थानीय लोगों के अलावा पुलिसकर्मी हरकत में आ गए। थाने के एएसआई व जवानों ने अनंत बाल्टी पानी डालकर आग पर काबू पाने के लिए प्रयास किया गया। आग लगने की घटना संबंध में फौरन फायर ब्रिगेड कटोरिया को सूचना दी गई। सूचना पाकर पहुंचे दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि आग पर काबू पाने तक सात जप्त किए वाहनों में से दो फोर व्हीलर वाहन चलकर खाक हो गई।
थाना अध्यक्ष ने बताया कि घटना की जानकारी वरीय अधिकारियों को दे दी गई है।


रिपोर्ट -राकेश कुमार बच्चू  बांका

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.