चांदन प्रखंड मुख्यालय स्थित पशु अस्पताल में पशुपालकों को नहीं मिल पा रही है स्वास्थ्य की सुविधा
बांका : चांदन प्रखंड मुख्यालय स्थित पशु अस्पताल में इन दोनों पशुपालकों को स्वास्थ्य सुविधा की कमी का सामना करना पड़ रहा है। चांदन प्रखंड क्षेत्र के गोविंदपुर निवासी पशुपालक सुशील कुमार यादव, संतोष यादव ने बताया कि चांदन ब्लॉक परिसर में कई वर्षों से पशु चिकित्सालय का निर्माण कराया गया है। लेकिन अस्पताल में नियमित रूप से यहां पशु चिकित्सक या कर्मचारी नहीं रहते हैं। वर्तमान में यहां एक डॉक्टर एक पशुधन सहायक कार्यरत हैं। लेकिन आज स्थिति यह है कि पशु अस्पताल में ताला लगा हुआ है।
उन्होंने बताया कि मेरी बकरी बीमार है। मैं बकरी इलाज के लिए चांदन पशु अस्पताल लाया हूं। डॉक्टर एवं कर्मचारियों के अनुपस्थिति में मेरा बकरी का इलाज नहीं हो सका, मजबूरन अपने बकरी का इलाज निजी क्लीनिक झोलाछाप मवेशी डॉक्टरों से करने के लिए मजबूर हैं। स्थानीय पशुपालक किसानों ने कहा कि बांका जिला पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर नियमित रूप से पशु चिकित्सालय में डॉक्टरों की उपस्थिति हो, इसकी शिकायत करेंगे।
रिपोर्टर : राकेश कुमार बच्चू

No Previous Comments found.