चांदन प्रखंड बिरनिया एवं चंदुवारी पैक्स नामांकन के शुरू एवं आज अंतिम दिन 40 लोगों ने किया नामांकन

बांका :  जिले के चांदन प्रखंड क्षेत्र के दो पैक्सों बिरनिया एवं चंदुवारी पैक्स में चुनाव कराए जाने को लेकर चांदन प्रखंड मुख्यालय के सभागार में 21 जनवरी 2026 बुधवार से प्रशासनिक विधि व्यवस्था के साथ नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई थी। और नामांकन की प्रक्रिया शाम 3:00 बजे समाप्त हो गई। दो पैक्सों के लिए अध्यक्ष पद एवं प्रबंध कार्यकारिणी सदस्यों के लिए पहले दिन बुधवार को अध्यक्ष पद के लिए 7 प्रबंध कार्यकारिणी सदस्यों के लिए विभिन्न कोटि से 24 अभ्यर्थियों  ने नामांकन किया था। चांदन प्रखंड मुख्यालय में चुनावी चहलकदमी के साथ  आज अंतिम दिन गुरुवार को नामांकन की प्रक्रिया शाम 3:00 बजे समाप्त हो गई।
चांदन प्रखंड क्षेत्र के दो ग्राम  पंचायत बिरनिया एवं ग्राम पंचायत चंदुवारी पैक्स चुनाव लेकर बिरनिया पैक्स से अध्यक्ष पद के लिए संगीता देवी, प्रकाश राय, विनोद कुमार सोनेलाल सोरेन, एवं आज अंतिम दिन राकेश कुमार, एवं विपिन कुमार  मंडल कुल 6 लोगों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया है। जबकि प्रबंध कार्यकारिणी के लिए 13 महिला पुरुषों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया है। ग्राम पंचायत बिरनिया पैक्स अध्यक्ष पद के लिए चर्चित चेहरों में, निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष, संगीता देवी, राकेश कुमार, प्रकाश राय, विनोद कुमार मंडल, वहीं ग्राम पंचायत चंदुवारी पैक्स अध्यक्षों में से प्रबल दावेदार निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष पद भोला यादव, जागेश्वर यादव एवं आनंद प्रकाश यादव दावेदार हैं। इन लोगों के नामांकन के साथ ही नामांकन कक्ष से बाहर होते ही समर्थकों ने अपने प्रत्याशी को फूलों के माला से लाद दिया। और उपस्थित समर्थकों ने कहा इस बार पैक्स चुनाव में कुछ अलग ही परिणाम आएगा। इसका विश्वास हम सबों को है। जिसने धान आधिप्राप्ति में किसानों के साथ अच्छा व्यवहार किया होगा। वह जीत कर आएगा अन्यथा उसकी कुर्सी इस बार गई।
 चांदन प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ अजेश कुमार ने बताया कि आज नामांकन का अंतिम दिन था जो अब समाप्त हो गया। दिनांक 24  एवं 27 जनवरी नामांकन पत्रों की समीक्षा एवं 29 जनवरी को नाम वापसी तथा 6 फरवरी को चुनाव कराने के साथ ही मतगणना की प्रक्रिया भी संपन्न होगी।
 नामांकन प्रक्रिया संपन्न कराए जाने को लेकर प्रखंड निर्वाचन  पदाधिकारी सह चांदन बीडीओ अजेश कुमार, चांदन प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी अविनाश कुमार श्रम परिवर्तन पदाधिकारी चांदन सूरज कुमार लेखपाल पंचायती राज विभाग चांदन, नीरज कुमार पंचायत सचिव, बालमुकुंद सिंह लेखपाल एवं अन्य कर्मियों ने नामांकन की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण योगदान दिया।


रिपोर्टर : राकेश कुमार बच्चू 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.