शिक्षक के द्वारा पत्रकार के ऊपर अभद्रता व्यवहार करने से बीइओ ने मांगा स्पष्टीकरण

बांका : बांका जिले के चांदन प्रखंड क्षेत्र फतेहपुर प्राथमिक विद्यालय के एक सहायक शिक्षक के द्वारा, अपने ही बीइओ के समक्ष पत्रकार के ऊपर  अमर्यादित भाषा का प्रयोग, अभद्रता व्यवहार करने से चांदन बीइओ ने शिक्षक से मांगा स्पष्टीकरण।
   नई बातें दैनिक  अखबार के पत्रकार उमाकांत पोद्दार ने 24/1/2026 को चांदन प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय फतेहपुर और अनियमिताएं की शिकायत पर समाचार कवरेज करने गए थे । जहां विद्यालय में उपस्थित प्रधानाध्यपीका सपना कुमारी मौजूद थी। विद्यालय से संबंधित विधि व्यवस्था एवं बच्चों की उपस्थिति, कई तरह की बातें हुई। उस समय  न्यूज़ संग्रह के दौरान विद्यालय में बच्चों की अनुपस्थिति, सहायक शिक्षक, विद्यालय में उस वक्त अनुपस्थिति थे।
            पीड़ित पत्रकार उमाकांत पोद्दार ने कहा कि देश का चौथा स्तंभ मीडिया को माना जाता है। जो देश के समक्ष दर्पण का काम करती है। जिससे जिले के सभी अधिकारी अवगत होकर समस्या का समाधान करते हैं। इसी क्रम में आज शनिवार को चांदन ब्लॉक परिसर के  मुख्य दरवाजे के पास चांदन प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सुरेश ठाकुर से चांदन  मुलाकात हो गई । और विद्यालय से संबंधित पूछताछ, बातचीत कर रहे थे। 
उन्होंने कहा कि फतेहपुर विद्यालय के शिक्षक को लगा कि मेरी शिकायत कर रहा है। और उसने मुझ पर आग बबूला होकर  अमर्यादित भाषा ,अभद्र व्यवहार करने लगा, मजबूरन उसकी वीडियो मोबाइल से बनने लगे, लेकिन सहायक शिक्षक राजेंद्र यादव मानने को तैयार नहीं थे, और उन्होंने मेरी मोबाइल हांथाबाही के दौरान छीन लिया। फिर ग्रामीणों की बीच बचाव के दौरान मुझे मोबाइल दे दिया गया है।  
उमाकांत पोद्दार ने कहा इस संबंध में मैंने लिखित आवेदन चांदन प्रखंड शिक्षा प्रसाद पदाधिकारी से लेकर जिला पदाधिकारी को लिखित दे रहा हूं।
चांदन प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक कर्मीयों ने भी शिक्षक के इस तरह के व्यवहार पर निंदा की है। और कहा  ऐसी घटना दोबारा नहीं हो, विभाग को कार्रवाही करनी चाहिए।
रिपोर्टर - राकेश कुमार बच्चू  

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.