बिरनियां एवं चंदुवारी पैक्स अध्यक्ष,प्रबंध कार्यकारिणी प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिन्ह का आवंटन

बांका - जिले के चांदन प्रखंड क्षेत्र के बिरनियां एवं चंदुवारी,दो पैक्सों 6 फरवरी 2026 को होने वाली चुनाव को लेकर  आज 29 जनवरी को गुरुवार को चांदन ब्लॉक परिसर में पैक्स अध्यक्ष,एवं विभिन्न कोटि के प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया गया है। चांदन बीडीओ सह प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी अजेश कुमार ने बताया कि चांदन प्रखंड क्षेत्र के दो ग्राम पंचायत पैक्स बिरनियां एवं चंदुवारी पैक्स में अध्यक्ष पद एवं प्रबंध कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव हो रही है। 6 फरवरी को मतदान होगा, और उसी दिन मतगणना भी होगा। बीडीओ अजेश कुमार ने बताया कि बिरनियां पैक्स अध्यक्ष पद के लिए 6 उम्मीदवार थे। जिसमें आज अंतिम दिन 29 जनवरी को नाम वापसी एवं प्रतीक आवंटन की तिथि थी। जिसमें बिरनियां पैक्स अध्यक्ष पद के तीन अभ्यर्थी राकेश कुमार राय, सोनेलाल सोरेन, एवं बिपिन कुमार मंडल अपना नाम वापस ले लिए हैं। अब बिरनियां पैक्स में अध्यक्ष पद के लिए एक महिला, दो पुरुष कुल तीन उम्मीदवार, जयप्रकाश राय, विनोद कुमार मंडल, एवं संगीता देवी प्रबल दावेदार हैं। जयप्रकाश राय को अध्यक्ष पद के लिए मोती का माला, विनोद कुमार मंडल को ब्लैक बोर्ड, एवं संगीता देवी को किताब मिला है। बिरनियां पैक्स के कुल मतदाताओं की संख्या 1393 मतदाता हैं। वहीं चंदुवारी पैक्स से भी अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवार भोला यादव, जागेश्वर यादव एवं अजय कुमार शर्मा मैदान में हैं। इस पैक्स कुल मतदाताओं की संख्या 1223 है। अब सभी उम्मीदवारों भाग्य जनताओं के हाथ में है। 6 फरवरी को मतदान होगा, और शाम ढलते ही चुनाव परिणाम आ जाएगा। अब देखना है जीत की सैहरा क्षेत्र की जनता किसे पहनती  है।

रिपोर्टर - राकेश कुमार बच्चू

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.